विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ये ताजमहल की दीवानगी है... एक दिन में रिकॉर्ड 45 हजार पर्यटकों ने देखा खूबसूरत स्मारक

Published: Sun, 22 Nov 2026 07:49 AM (GMT+05:30)

शनिवार को ताजमहल पर 45 हजार से अधिक पर्यटक उमड़े, जिससे पूर्वी और पश्चिमी गेट पर लंबी लाइनें लग गईं और बच्चों, महिलाओं व बुजुर्गों को परेशानी हुई। भीड़ के बावजूद, सीआईएसएफ ने एक खोए हुए बच्चे को उसके परिवार से मिलाया।

ताजमहल पर आए सैलानी।

ताजमहल पर आए सैलानी।

HighLights

  1. ताजमहल पर एक दिन में 45 हजार से अधिक पर्यटक पहुंचे।

  2. पूर्वी और पश्चिमी गेट पर पर्यटकों की लंबी लाइनें लगीं।

  3. सीआईएसएफ ने खोए हुए बच्चे को परिवार से मिलाया।

जागरण संवाददाता, आगरा। ताजमहल पर शनिवार को पर्यटक उमड़े। दोपहर 12 बजे के बाद पूर्वी और पश्चिमी गेट पर पर्यटकों की लाइनें लगीं। पर्यटकों को आधा घंटे से अधिक समय तक लाइनों में लगकर इंतजार करना पड़ा। इससे बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग परेशान नजर आए। दिनभर में 45 हजार से अधिक पर्यटक ताजमहल देखने आए।
ताजमहल पर दीपावली की छुट्टियों से पर्यटकों की भीड़ उमड़ना शुरू हुआ था। पिछले सप्ताह भी वीकेंड में अच्छी संख्या में पर्यटक आए थे।

पश्चिमी गेट और पूर्वी गेट पर लगीं लाइन

ताजमहल पर शनिवार को सुबह से ही विदेशी और भारतीय पर्यटकाें का पहुंचना शुरू हो गया। बैग स्कैनर खराब होने से बैग लेकर पहुंचे पर्यटकों को मैनुअल जांच के लिए इंतजार करना पड़ा। दोपहर 12 बजे के बाद पश्चिमी गेट पर टिकट स्कैनिंग और सुरक्षा जांच के लिए पर्यटकों की लाइन नीम तिराहा तक पहुंच गई। पूर्वी गेट पर भी सुरक्षा जांच को पर्यटकों को इंतजार करना पड़ा।

ताजमहल पर पर्यटकों की स्थिति

  • भारतीय 28,414
  • विदेशी, 4,217
  • कुल, 32,631

बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग नजर आए परेशान

मुख्य मकबरे पर ऊपर जाने के लिए भी पर्यटकों को इंतजार करना पड़ा। लाइन लंबी होने से महिला व बुजुर्ग पर्यटक परेशान दिखे। टिकट लेकर 32,631 पर्यटकों ने ताजमहल देखा। इसमें 15 वर्ष तक के निश्शुल्क प्रवेश पाने वाले बच्चों को जोड़ लें तो करीब 45 हजार पर्यटक ताजमहल देखने गए।

यह भी पढ़ें- आगरा में प्रकाश पर्व पर हाईवे पर नहीं चलेंगे हैवी व्हीकल्स, वैकल्पिक रूट का है इंतजाम

यह भी पढ़ें- आगरा के यमुना पार इलाके में रहेगा पानी का संकट, टैंकर मंगाने के लिए नंबर हुए जारी

सीआईएसएफ ने बच्चे को परिवार से मिलाया

गुजरात के वड़ोदरा से महफूज हसन परिवार सहित शनिवार को ताजमहल देखने आए थे। दोपहर 3:15 बजे उन्होंने सीआईएसएफ को 10 वर्षीय बेटे मोहम्मद अली के गुम होने की जानकारी दी। इसके बाद बच्चे की तलाश शुरू की गई। 45 मिनट में उसे रायल गेट के पास ढूंढ़कर परिवार से मिला दिया गया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।