विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आगरा के यमुना पार इलाके में रहेगा पानी का संकट, टैंकर मंगाने के लिए नंबर हुए जारी

By Amit Dixit Edited By: Prateek Gupta
Published: Thu, 19 Nov 2026 06:22 PM (IST)

मेट्रो परियोजना के चलते आगरा के रामबाग चौराहा के पास पानी की लाइन शिफ्ट की जा रही है, जिससे शुक्रवार ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

HighLights

  1. मेट्रो कार्य के कारण रामबाग चौराहा पर पानी लाइन शिफ्टिंग।

  2. यमुनापार क्षेत्र में शुक्रवार शाम से शनिवार सुबह तक जल संकट।

जागरण संवाददाता, आगरा। उप्र मेट्रो रेल कारपोरेशन (यूपीएमआरसी) की टीम शुक्रवार सुबह 10 बजे से रामबाग चौराहा के पास पानी की लाइन शिफ्ट करने जा रही है। ऐसे में शाम को और शनिवार सुबह यमुनापार क्षेत्र में जलापूर्ति नहीं होगी। जलकल विभाग की टीम टैंकरों से पानी भेजेगी। पाइप लाइन को बदलने का कार्य खत्म होने के बाद जलापूर्ति शुरू होगी।

आगरा कैंट रेलवे स्टेशन से कालिंदी विहार तक मेट्रो का दूसरा कारिडोर बन रहा है। 200 करोड़ रुपये से यमुना पर पुल बनाया जा रहा है। रामबाग चौराहा से होकर मेट्रो ट्रैक गुजर रहा है। जिस जगह से ट्रैक गुजर रहा है। वहां पर पानी की लाइन है। यह लाइन जीवनी मंडी वाटरवर्क्स से कनेक्ट है। ऐसे में 600 मीटर हिस्से की लाइन को शिफ्ट किया जाएगा।

जलकल विभाग के महाप्रबंधक कुमार गौरव ने बताया कि शुक्रवार सुबह जलापूर्ति के बाद पानी की लाइन को बदलने का कार्य शुरू होगा। कार्य शनिवार दोपहर तीन बजे तक चलेगा। इस अवधि में यमुनापार क्षेत्र में जलापूर्ति नहीं होगी।

इन क्षेत्रों में ठप रहेगी जलापूर्ति

शाहदरा, नुनिहाई, ट्रांस यमुना कालोनी फेज-दो, नरायच, नगला रामबल, सती नगर, श्याम नगर, कैला देवी मंदिर के आसपास, कृष्णा कालोनी, श्याम विहार कालोनी, सौदान सिंह डिग्री कालेज, बसेरा कालोनी, महावीर नगर, बालाजी नगर, कालिंदी विहार, एडीए कालोनी, कांशीराम आवास कालोनी, नगला बिहारी।

टैंकर मंगाने के यह हैं नंबर :

  • टोल फ्री नंबर, 18002702722
  • कंट्रोल रूम, 8192095401

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।