राजा की मंडी और सुभाष पार्क स्टेशन से सबसे अधिक यात्री करेंगे सफर
तीन कोच की होगी मेट्रो दस साल के बाद बढ़ सकता है एक कोच शुरू में पांच से दस मिनट में मिलेगी मेट्रो

आगरा, जागरण संवाददाता। एमजी रोड और फतेहाबाद रोड पर भले ही सबसे अधिक वाहन चलते हों लेकिन आगरा मेट्रो में इन दोनों रोड के अधिक यात्री नहीं मिलेंगे। मेट्रो के पहले कारिडोर में राजा की मंडी और दूसरे कारिडोर में सुभाष पार्क स्टेशन ऐसा है जहां से हर दिन सबसे अधिक यात्री सफर करेंगे।
मेट्रो में तीन कोच होंगे। दस साल के बाद एक कोच बढ़ सकता है। वहीं दिसंबर 2022 में पांच से दस मिनट में मेट्रो मिलेगी। वर्ष 2023 में मेट्रो तीन से पांच मिनट में मिलना शुरू होगी। उप्र मेट्रो रेल कारपोरेशन (यूपीएमआरसी) के एक अधिकारी ने बताया कि मेट्रो की डिजाइन 21 साल को ध्यान में रखकर तैयार की गई है। मेट्रो का प्लेटफार्म 77 मीटर लंबा होगा जिसमें तीन कोच रुक सकते हैं। जरूरत पड़ने पर और एक कोच को एडजेस्ट किया जा सकता है। वहीं मेट्रो ट्रैक पर स्लैब डालकर प्लेटफार्म को बढ़ाया जा सकता है। किस स्टेशन से कितने यात्री करेंगे सफर
स्टेशन का नाम, वर्ष 2031, 2041
- सिकंदरा, 4800, 6400
- गुरु का ताल, 7200, 9400
- आइएसबीटी, 7800, 10600
- शास्त्री नगर, 8100, 10500
- विश्वविद्यालय, 10500, 13300
- आरबीएस कालेज, 10500, 13300
- राजा की मंडी, 18500, 19400
- आगरा कालेज, 10000, 13000
- एसएन मेडिकल कालेज, 10100, 13000
- जामा मस्जिद, 9700, 12400
- आगरा किला, 9900, 12500
- ताजमहल, 8400, 10900
- फतेहाबाद रोड, 8400, 10000
- बसई, 4300, 5950
- ताज पूर्वी गेट, 6500, 10000
- आगरा कैंट, 2900, 3600
- सदर बाजार, 8800, 10700
- प्रतापपुरा, 11900, 14700
- कलक्ट्रेट, 12200, 15300
- सुभाष पार्क, 13500, 16600
- आगरा कालेज, 12000, 14900
- हरीपर्वत चौराहा, 12200, 15100
- संजय प्लेस, 12600, 15600
- एमजी रोड, 12400, 15400
- सुल्तानगंज की पुलिया, 12100, 15200
- कमला नगर, 10600, 13600
- रामबाग, 7600, 13800
- फाउंड्री नगर, 7600, 13800
- मंडी समिति, 4900, 6200
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।