Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ऑटो और ई-रिक्शा पर बैन... शहर की लाइफ लाइन पर यात्रियों को अब हर 5 मिनट में सिटी बस की सुविधा

    Updated: Mon, 15 Sep 2025 11:48 AM (IST)

    एमजी रोड पर ऑटो और ई-रिक्शा के प्रतिबंध के बाद यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बसों की संख्या 36 से बढ़ाकर 65 कर दी गई है। अब हर पांच मिनट में सिटी बस उपलब्ध होगी। यह निर्णय यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने के उद्देश्य से लिया गया है जिससे यात्रियों को सुगमता से परिवहन सुविधा मिल सके।

    Hero Image
    अब हर पांच मिनट में एमजी रोड पर मिलेंगी सिटी बस। जागरण

    जागरण संवाददाता, आगरा। एमजी रोड पर ऑटो तो पहले सही प्रतिबंधित थे और ई-रिक्शा को भी पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया। ऐसे में यात्रियों की सुविधा के मंडलायुक्त शैलेंद्र कुमार सिंह ने अतिरिक्त बसों के संचालन के निर्देश दिए है। अभी तक 36 बसों का संचालन हो रहा था, लेकिन अब बसों की संख्या बढ़ाकर 65 कर दी गई है। अब हर पांच मिनट में एमजी रोड पर सिटी बस मिलेगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हाल ही में जिला प्रशासन और ट्रैफिक पुलिस के साथ हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया था कि एमजी रोड और अन्य संपर्क मार्गों पर यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए ऑटो और ई-रिक्शा का संचालन रोका गया है। ऐसे में एमजी रोड पर यात्रियों को सिटी बसों का लंब इंतजार करना पड़ रहा है।

    यात्रियों की संख्या को ध्यान में रख 36 की जगह 65 बसों का होगा संचालन

    पहले इस मार्ग पर 36 बसों का संचालन किया जा रहा था, लेकिन बढ़ती हुई भीड़ और यात्रियों की परेशानियों को देखते हुए अब इनकी संख्या बढ़ाकर 65 कर दी गई है। इससे आगरा कैंट, भगवान टाकीज और अन्य प्रमुख मार्गों पर यात्रियों को हर पांच से दस मिनट के अंतराल में बसें उपलब्ध होंगी। बसों का संचालन सुबह पांच से रात्रि 11 बजे तक किया जाएगा। आवश्यकता होने पर बसों की संख्या को और बढ़ाया जाएगा।

    ई−रिक्शा, ऑटो पूरी तरह से रहेंगे प्रतिबंधित

    भगवान टॉकीज से वाया हरी पर्वत चौराहा, सेंट जोंस, सुभाष पार्क, साईं की तकिया व अबंतीबाई चौराहे से रोहता, आइएसबीटी वाया भगवान टॉकीज से आगरा कैंट, भगवान टाकीज से हरी पर्वत, सेंट जोंस चौराहा, सुभाष पार्क, साईं की तकिया व अबंतीबाई चौराहे से सदर, रोहता, इटौरा, ककुआ, तेहरा से सैंया के लिए यात्रियों को हर पांच से दस मिनट पर बसें मिलती रहेगी। जिससे यात्री ई−बसों की सुविधा का लाभ उठा सकेंगे।