विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Molestation With National Wrestler: नाबालिग राष्ट्रीय पहलवान से छेड़छाड़, गाड़ी से खींचने और फायरिंग का आरोप

Published: Wed, 01 May 2024 11:01 AM (IST)

UP Crime News In Hindi Today नाबालिग राष्ट्रीय पहलवान से छेड़छाड का मामला सामने आने के बाद पहलवान समेत आठ ...और पढ़ें

Molestation With National Wrestler: नाबालिग राष्ट्रीय पहलवान से छेड़छाड़, गाड़ी से खींचने और फायरिंग का आरोप
Molestation With National Wrestler: नाबालिग राष्ट्रीय पहलवान से छेड़छाड़, गाड़ी से खींचने और फायरिंग का आरोप

HighLights

  1. हाथरस के रहने वाले हैं आरोपित पहलवान रामेश्वर और भारत केसरी हरिकेश
  2. पुलिस ने कहा, साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी

जागरण संवाददाता, आगरा। ताजगंज के अकबरपुर बगदा गांव में सोमवार देर रात भारत केसरी पहलवान हरिकेश के साथ दंगल देखने आई मथुरा की राष्ट्रीय स्तर की नाबालिग पहलवान के साथ हाथरस के नामी पहलवान रामेश्वर ने साथियों के साथ छेड़छाड़ और अभद्रता की थी।

भारत केसरी हरिकेश ने रामेश्वर और उसके साथियों पर फायरिंग का भी आरोप लगाया है। नाबालिग पहलवान की तहरीर पर पुलिस ने हाथरस के सैपऊ के रहने वाले पहलवान रामेश्वर और उसके साथियों अरविंद, असनुर खां, सुखवीर व चार अज्ञात के खिलाफ छेड़छाड़, मारपीट, गाली-गलौज और बलवे की धारा में मुकदमा दर्ज किया है।

मथुरा की रहने वाली है पहलवान

मथुरा की रहने वाली नाबालिग पहलवान ने रामेश्वर और उसके साथियों पर अपना पीछा करने गाड़ी से खींचने का आरोप लगाया है। नाबालिग के अनुसार भारत केसरी हरिकेश ने उन्हें बचाया तो रामेश्वर और उसके साथियों ने लाठी-डंडों से हमला बाेल दिया।

ये भी पढ़ेंः Pictures of Aditya Yadav: कॉलेज के समय की तस्वीरें..., पूल पार्टी की वायरल फोटोज पर आदित्य यादव ने दिया करारा जवाब

पुलिस के अनुसार भारत केसरी हरिकेश और रामेश्वर हाथरस में ही एक ही अखाड़े के पहलवान रहे हैं। अब दोनों अपना अलग अखाड़ा चलाते हैं। पिछली कई बड़ी कुश्ती में दोनों अखाड़े में आमने-सामने आने के बाद प्रतिद्वंदी हो गए हैं।

ये भी पढ़ेंः Election 2024: सपा काे गढ़ में लगा जोरदार झटका! जैथरा चेयरमैन ने समर्थकों संग थामा भाजपा का दामन, कहा घर वापसी हुई

लोगों ने मामला कराया शांत

पिछले सप्ताह खंदौली के गांव सैमरा में भी दोनाें के बीच अखाड़े में विवाद हो गया था। वहां मौजूद लोगों ने बीच में पड़कर मामला शांत करा दिया था। पुलिस का कहना है कि तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। विवेचना में मिले साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।