विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

एमएलसी चुनाव-2026: नामांकन में उमड़ी प्रत्याशियों की भीड़, एक दिन में 22 प्रत्याशियों ने भरा पर्चा

Published: Tue, 06 Oct 2026 09:04 AM (IST)

आगरा में एमएलसी चुनाव 2026 के नामांकन के लिए प्रत्याशियों की भारी भीड़ उमड़ी, जिसमें एक ही दिन में 22 ...और पढ़ें

आगरा:कमिश्नरी में नामांकन के चलते तैनात पुलिस फोर्स। जागरण

आगरा:कमिश्नरी में नामांकन के चलते तैनात पुलिस फोर्स। जागरण

HighLights

  1. एक दिन में 22 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र भरे।

  2. मंडलायुक्त कार्यालय पर प्रत्याशियों की भारी भीड़ उमड़ी।

  3. फतेहाबाद रोड पर नामांकन के कारण जाम लगा।

जागरण संवाददाता, आगरा। उप्र विधानपरिषद आगरा खंड शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में नामांकन के लिए सोमवार को प्रत्याशियों की भीड़ उमड़ पड़ी। मंडलायुक्त कार्यालय के बाहर और भीतर व्यवस्थाएं डगमगा गईं। एक दिन में 22 प्रत्याशियों ने पर्चा भरे। शिक्षक में 10 और स्नातक में 12 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र भरे। कक्ष में प्रवेश करने के बाद नामांकन प्रक्रिया शाम साढ़े चार बजे तक चली। वहीं लगातार प्रत्याशियों के आने के चलते फतेहाबाद रोड पर सुबह साढ़े 10 से लेकर शाम चार बजे तक रुक-रुक कर जाम लगा। इससे पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों को मशक्कत करनी पड़ी।
एमएलसी चुनाव की नामांकन प्रक्रिया मंगलवार दोपहर तीन बजे तक चलेगी। बुधवार को नामांकन पत्रों की जांच होगी। अभी तक तीन प्रत्याशियों ने नामांकन कराया है।

शिक्षक में 10 और स्नातक में 12 प्रत्याशी शामिल

सोमवार सुबह 11 बजे से मंडलायुक्त कार्यालय में नामांकन शुरू हुए। गाजे बाजे के साथ प्रत्याशी कार्यालय के बाहर पहुंचे। कार्यालय में प्रवेश को लेकर निर्दलीय प्रत्याशियों-समर्थकों और पुलिस के मध्य नोकझोंक भी हुई। अधिकारियों ने किसी तरीके से बीच बचाव कराया। चार निर्दलीय प्रत्याशियों के 10-10 प्रस्तावकों को भीतर प्रवेश नहीं मिला। इससे स्थिति और भी बिगड़ गई। मंडलायुक्त कोर्ट में शिक्षक के लिए एमएलसी और सपा प्रत्याशी डॉक्टर आकाश अग्रवाल सहित 10 और स्नातक के सपा प्रत्याशी शशांक यादव सहित 12 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया।

निर्दलीय प्रत्याशी राहुल राज ई-रिक्शा में सवार होकर कार्यालय तक पहुंचे। नामांकन प्रक्रिया दोपहर तीन बजे तक होनी थी। प्रत्याशियों की भीड़ को देखते हुए अधिकारियों ने जल्द पर्चे ले लिए और रजिस्टर में नाम भी अंकित कर लिया गया। इसके बाद शाम साढ़े चार बजे तक नामांकन प्रक्रिया चली। मंडलायुक्त नगेंद्र प्रताप ने बताया कि एक दिन में 22 प्रत्याशियों ने पर्चे भरे हैं। अब तक कुल 25 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र भरे हैं।

एमएलसी शिक्षक प्रत्याशी

एमएलसी और सपा प्रत्याशी डा. आकाश अग्रवाल, धीरज सिंह, राहुल पराशर, मदन मोहन शर्मा, ब्रह्मजीत सिंह, चंद्र प्रकाश, रजित राम यादव, राज बहादुर, मोहम्मद कलाम, होती लाल शर्मा (सभी निर्दलीय प्रत्याशी)।

एमएलसी स्नातक प्रत्याशी 

सपा प्रत्याशी शशांक यादव, मतेंद्र सिंह गहलौत स्वदेशी हिंद पार्टी, अनुराग सिंह, धर्मपाल सिंह, अंबरीश पाल सिंह, मानवेंद्र प्रताप सिंह, राहुल राज कुलश्रेष्ठ, रघुराज, रूप सिंह, राहुल गुप्ता, रूमा कुमारी, दक्ष यादव (सभी निर्दलीय प्रत्याशी)।

यह भी पढ़ें- एमएलसी चुनाव 2026: आगरा से सपा प्रत्याशी शशांक यादव और आकाश अग्रवाल ने किया नामांकन

यह भी पढ़ें- एमएलसी चुनाव 2026: पत्नी के पास 1.11 लाख कैश... जानिए कितने अमीर हैं आगरा से भाजपा प्रत्याशी हरि किशोर तिवारी?

आगरा खंड के यह हैं जिले

आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, अलीगढ़, एटा, कासगंज, हाथरस, इटावा, औरैया, कन्नौज, फर्रुखाबाद।

विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में हुई है वोटों की चोरी

आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना सांसद चंद्रशेखर ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में वोटों की चोरी हुई है। जनता के सामने सब कुछ आ गया है। वोटों की चोरी करने वालों को सजा मिलनी चाहिए। मंडलायुक्त कार्यालय के बाहर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 का विधानसभा चुनाव गठबंधन के साथ नहीं लड़ेंगे।