Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वाह ताज... इट्स अमेजिंग! ताजमहल का दीदार करने के बाद 11 देशों की सुंदरियों का कुछ ऐसा था रिएक्शन

    Updated: Thu, 07 Aug 2025 08:28 PM (IST)

    मिस टीन अर्थ-2025 की फाइनलिस्ट 11 देशों की सुंदरियों ने आगरा में ताजमहल का दीदार किया। उन्होंने स्मारक की सुंदरता की प्रशंसा की और नमस्ते इंडिया के पोज में फोटोशूट कराया। सुंदरियों ने ताजमहल के इतिहास और वास्तुकला में गहरी रुचि दिखाई। भारतीय प्रतिभागी खुशी यादव ने ताजमहल को अद्भुत बताया और अन्य सुंदरियों ने इसे प्रेम का अनोखा नमूना कहा।

    Hero Image
    11 देशों की सुंदरियों ने ताजमहल निहारा। (बाएं से बेंच पर बैठी हैं मिस टीनअर्थ की भारतीय प्रतिभागी )। जागरण

    जागरण संवाददाता, आगरा। मिस टीन अर्थ-2025 की फाइनलिस्ट 11 देशों की सुंदरियों ने गुरुवार को ताजमहल का दीदार किया। स्मारक में रॉयल गेट से प्रवेश के बाद ताजमहल नजर आते ही वह स्मारक की सुंदरता पर मोहित होकर वह वाह ताज..., वंडरफुल..., इट्स अमेजिंग... कह उठीं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वीडियो प्लेटफार्म के साथ ही सेंट्रल टैंक पर उन्होंने नमस्ते इंडिया के पोज में फोटो शूट कराया। ताजमहल के इतिहास और वास्तुकला को जानने में उन्होंने काफी दिलचस्पी ली।

    मिस टीन अर्थ-2025 की फाइनलिस्ट भारत, स्पेन, मैक्सिको, फिलीपींस, नेपाल, नीदरलैंड, वियतनाम, कनाडा, कंबोडिया, क्यूबा व श्रीलंका की सुंदरियां गुरुवार दोपहर करीब 2:30 बजे ताजमहल पहुंचीं। मिस यूनिवर्स इंडिया के आनर निखिल आनंद उनके साथ रहे।

    स्मारक के इतिहास, वास्तुकला, पच्चीकारी, शाहजहां व मुमताज के बारे में जानने में उन्होंने रुचि दिखाई। भारतीयता के रंग में रंगी सुंदरियों ने सेंट्रल टैंक पर नमस्ते इंडिया के पोज में फोटो खिंचवाए।

    मिस टीन अर्थ-2025 की भारतीय प्रतिभागी खुशी यादव ने कहा कि, जिंदगी में एक बार हर इंसान को ताजमहल जरूर देखना चाहिए। ताजमहल देखने के बाद वह आश्चर्यचकित हैं। अन्य सुंदरियों ने कहा कि, विश्व टूर के बाद ताजमहल को देखने के बाद वह यह दावे के साथ कह सकती हैं कि यह दुनियाभर में अद्भुत कलाकारी व प्रेम का अनोखा नमूना है। वह जहां भी जाएंगी, लोगों को ताजमहल के बारे में बताएंगी।

    मिस यूनिवर्स इंडिया के आनर निखिल आनंद ने कहा कि, आज हम दुनिया की सबसे खूबसूरत जगह पर हैैं। मैं हर जगह गर्व से ताजमहल के बारे में बताता हूं। सर्वेश कश्यप साथ रहे।

    मिस टीन अर्थ की यह फाइनलिस्ट आईं

    भारत खुशी यादव
    कंबोडिया लीखेना
    क्यूबा लीह रेज
    नेपाल प्रिसेस मल्ला
    स्पेन सोफिया लोरेंट
    नीदरलैंड जैनथे विट
    वियतनाम लिन्ह
    कनाडा मिशा
    मैक्सिको जोहाना गोंजालेज
    फिलीपींस मेरिडिथ बोबाडिलिा
    श्रीलंका मैविथली पुनसारानी

    भारतीय पेजेंट विजेता भी रहीं

    दिव्या वाधवा मिस टीन इंंटरनेशनल इडिया-2025
    शुद्धि महेश मिस टीन अर्थ इंडिया-2025
    रुचि जाधव मिस टीन मल्टीनेशनल
    नीरांजना तिवारी मिस टीन यूनिवर्स इंडिया-2025
    आरना चतुर्वेदी मिस टीन दीवा फर्स्ट रनरअप-2025