Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Kidnapped Doctor: Honey Trap में फंसाकर बदमाशों ने किया आगरा के वरिष्ठ चिकित्सक का अपहरण, वसूलनी थी पांच करोड़ की फिरौती

    By Tanu GuptaEdited By:
    Updated: Thu, 15 Jul 2021 07:37 AM (IST)

    Kidnapped Doctor चिकित्सक को फोन कर हनीट्रैप के जाल में फंसाने वाली युवती गिरफ्तार। महाराष्ट्र की रहने वाली है युवती उसी ने काल करके बुलाए थे चिकित्सक। यहां से वह लांग ड्राइव के बहाने चिकित्सक को ग्वालियर रोड की ओर ले गई।

    Hero Image
    अपहरणकर्ताओं के चंगुल से मुक्त होकर पुलिस टीम के साथ डॉ उमाकांत।

    आगरा, जागरण संवाददाता। बदन सिंह तोमर गैंग ने वरिष्ठ चिकित्सक को हनीट्रैप के जाल में फंसाकर अगवा किया था। महाराष्ट्र की एक युवती गैंग में शामिल थी। उसी ने चिकित्सक को काल करके भगवार टाकीज चौराहे पर बुलाया। इसके बाद लांग ड्राइव पर ले जाने के बहाने अपहरण कर लिया गया। पुलिस युवती को गिरफ्तार कर लिया है। अब उससे पूछताछ की जा रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ट्रांस यमुना कालोनी निवासी डा. उमाकांत गुप्ता का हाईवे के सर्विस रोड पर विद्या नर्सिंग होम है। वे मंगलवार शाम 7.30 बजे मोबाइल पर काल आने के बाद घर से निकले थे। इसके बाद वापस नहीं पहुंचे। मंगलवा रात 11 बजे स्वजन ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस हरकत में आ गई थी। उनके मोबाइल की अंतिम लोकेशन सैंया क्षेत्र में मिली थी। इसलिए पुलिस को धौलपुर के गैंग पर अपहरण का शक था। बुधवार को चिकित्सक की बलेनो कार और एक बदमाश पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने युवती को गिरफ्तार कर लिया। देर रात चंबल के बीहड़ से पुलिस ने चिकित्सक को मुक्त करा लिया। पुलिस को जानकारी मिली है कि चिकित्सक का अपहरण पांच करोड़ की फिरौती वसूलने के लिए बदन सिंह तोमर गैंग ने किया था। हनीट्रैप करने के बाद चिकित्सक का अपहरण किया गया था। इसमें गैंग ने महाराष्ट्र की युवती की मदद ली थी। चिकित्सक को उसने फोन करके अपने जाल में फंसाया। इसके बाद मंगलवार को शाम साढ़े सात बजे उसने ही काल करके चिकित्सक को मिलने के लिए भगवान टाकीज चौराहा के पास बुलाया। यहां से वह लांग ड्राइव के बहाने चिकित्सक को ग्वालियर रोड की ओर ले गई। कार में उसके साथ तीन बदमाश भी बैठे थे। चौथा बाइक से उनके साथ चल रहा था। रोहता पर पहुंचते ही बदमाशों ने चिकित्सक को कब्जे में ले लिया। इसके बाद रास्ते में ही युवती को छोड़ दिया। राजाखेड़ा क्षेत्र में होते हुए बदमाश देहोली थाना क्षेत्र में पहुंचे। यहां से तीन बदमाश बाइक से डाक्टर को बीहड़ में ले गए। उनको ऐसे स्थान पर रखा, जहां से चंबल मात्र 700 मीटर दूर थी। यह क्षेत्र धौलपुर सदर थाना क्षेत्र में पड़ता है। आगरा पुलिस बुधवार को देहोली थाना क्षेत्र के बीहड़ में कांबिंग कर रही थी। देर रात बदमाशों के चंबल के पास होने की सूचना मिली। इसके बाद धौलपुर पुलिस के साथ यहां कांबिंग की। बदमाश चिकित्सक को छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने बीहड़ से चिकित्सक को सकुशल बरामद कर लिया। गुरुवार सुबह पुलिस उन्हें लेकर आगरा पहुंच गई।