Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Agra News: घर में घुसकर नाबालिग से दुष्कर्म, मां ने कमरा बंद कर एक को पकड़ा

    Updated: Sun, 06 Jul 2025 03:11 PM (IST)

    आगरा के ट्रांसयमुना इलाके में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। तीन युवक घर में घुसे जिनमें से एक ने दुष्कर्म किया और दो ने छेड़छाड़। लड़की की मां के जागने पर एक आरोपी पकड़ा गया जबकि दो फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

    Hero Image
    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    जागरण संवाददाता,आगरा। ट्रांसयमुना क्षेत्र में शुक्रवार रात तीन युवक नाबालिग के घर में घुस आए। पहले एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया,इसके बाद दो अन्य छेड़छाड़ करने लगे। पीड़िता के शोर मचाने पर दूसरे कमरे में सो रही मां जाग गई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एक आरोपित टेढ़ीबगिया,इस्लामनगर के अस्लान को कमरे में बंद कर दिया।जबकि दो अन्य आरोपित फरार हो गए। शिकायत पर आई पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। सीसीटीवी में भागते दिखे दो अन्य के बारे में जानकारी जुटा रही है।

    पीड़िता के पिता ने बताया कि शुक्रवार रात आठ बजे पत्नी घर के अंदर के कमरे में सो रही थी। 16 वर्षीय बेटी बाहर वाले कमरे में घर के काम कर रही थी। इसी दौरान टेढ़ी बगिया का अस्लान अपने दो साथियों के साथ घर में घुस आया। सने बेटी को पकड़ कर उसके साथ दुष्कर्म किया।

    उसके साथ आए दो युवक भी बेटी से छेड़छाड़ कर अश्लील हरकत कर रहे थे। तभी शोर सुनकर उनकी पत्नी जाग गई। हिम्मत दिखाते हुए अस्लान को कमरे में बंद कर दिया। अन्य दोनों युवक मां-बेटी से मारपीट कर धक्का देते हुए भाग निकले। दोनों आरोपित भागते हुए सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड हुए हैं।

    उन्होंने तुरंत 112 नंबर पर काल कर पुलिस का सूचना दी। मौके पर आई पीआरवी के सिपाही आरोपित को लेकर थाना ट्रांसयमुना पहुंचे। मामला दो धर्म के लोगों से जुड़ा देखकर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की।

    इंस्पेक्टर भानुप्रताप ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है। आरोपितों पर पाक्सो समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई की जा रही है। फरार आरोपितों की तलाश की जा रही है।

    comedy show banner