आगरा में मंत्री असीम अरुण ने अंग्रेजी प्रयोगशाला का किया उद्घाटन, छात्रों को किया सम्मानित
Agra News | UP News | ay Prakash Narayan Sarvodaya Vidyalaya | आगरा के इटौरा स्थित जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय में मंत्री असीम अरुण ने अंग्रेजी प्रयोगशाला का उद्घाटन किया। यहाँ विद्यार्थियों को अंग्रेजी सीखने में मदद मिलेगी। उन्होंने डिजिटल व्यवस्था का अवलोकन किया और 17 खिलाड़ियों को सम्मानित किया। मंत्री जी ने बच्चों से सवाल-जवाब किए और उन्हें अच्छी तरह से पढ़ाई करने की सलाह दी।

जागरण संवाददाता, आगरा। मंत्री असीम अरुण रविवार शाम को इटौरा स्थित जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय में पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले अंग्रेजी की प्रयोगशाला का उद्घाटन किया।
यहां विद्यार्थियों को पढ़ना, सुनना, लिखना और बोलना स्तर पर अंग्रेजी सिखाई जाएगी। उन्होंने डिजिटल व्यवस्था का अवलोकन भी किया। विद्यालय के 17 खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
मंत्री ने बच्चों से कुछ सवाल–जवाब भी किए। साथ बच्चों के साथ खूब ठहाके भी लगाए। उन्हें अच्छी तरह से पढ़ाई करने की नसीहत दी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।