Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Mini Lockdown in Agra: आज और कल सब 'लॉक', दो दिन तक बस ये मिलेंगी सुविधा

    Mini Lockdown in Agra आवश्यक सेवाएं जारी रहेंगी। बेवजह घर से निकलने वालों पर कार्रवाई होगी। बंदी के दोनों दिन दवा दूध और सब्जी की दुकानें खुल रहेंगी।

    By Tanu GuptaEdited By: Updated: Sat, 08 Aug 2020 07:07 AM (IST)
    Mini Lockdown in Agra: आज और कल सब 'लॉक', दो दिन तक बस ये मिलेंगी सुविधा

    आगरा, जागरण संवाददाता। शुक्रवार रात दस बजे से 55 घंटे की बंदी शुरू हो गई है। शनिवार और रविवार को बाजार, मंडी, प्रतिष्ठान, कार्यालयों सहित सभी गतिविधियां बंद रहेंगी। यह प्रतिबंध सोमवार सुबह पांच बजे तक रहेगा। इस बीच आवश्यक सेवाएं जारी रहेंगी। बेवजह घर से निकलने वालों पर कार्रवाई होगी। बंदी के दोनों दिन दवा, दूध और सब्जी की दुकानें खुल रहेंगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कोविड-19 और संचारी रोगों की रोकथाम के लिए शासन के निर्देश पर सप्ताह में शुक्रवार की रात से 55 घंटे की बंदी व्यवस्था लागू की गई है। हालांकि इसके सार्थक परिणाम अब तक सामने नहीं आए हैं। कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। शनिवार और रविवार की बंदी का मकसद, दोनों दिन विशेष अभियान चलाकर बाजार और शहरभर में सैनिटाइजेशन कराने का था मगर, यह पूरा नहीं हो पा रहा।

    ये हैं निर्देश

    - पाबंदी की अवधि में सभी सरकारी कार्यालय, बाजार, गल्ला मंडी, व्यवसायिक प्रतिष्ठान आदि बंद रहेंगे।

    - चिकित्सीय सेवाएं, आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति पूर्व की तरह से सुचारू रहेंगी।

    - ट्रेनों का आवागमन यथावत रहेगा। ट्रेनों से आने वाले यात्रियों के आवागमन के लिए बसों की व्यवस्था परिवहन निगम करेगा।

    - ट्रेन से आने वाले यात्रियों को बसें उपलब्ध कराने के अलावा रोडवेज बस सेवा प्रदेश के अंदर रहेगी।

    - मालवाहक वाहनों पर कोई प्रतिबंध नहीं होगा। राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों पर परिवहन जारी रहेगा एवं इनके किनारे पेट्रोल पंप व ढाबे खुले रहेंगे।

    - ग्रामीण क्षेत्र में औद्योगिक कारखाने खुले रहेंगे, जिनमें शारीरिक दूरी एवं अन्य स्वास्थ्य संबंधी प्रतिबंधों का कड़ाई से अनुपालन कराया जाएगा। शहरी क्षेत्रों में निरंतर चालू रहने वाले औद्योगिक कारखानों को छोड़कर शेष बंद रहेंगे।

    - इस अवधि में सभी वृहद निर्माण कार्य यथावत चालू रहेंगे। एक्सप्रेसवे, बड़े पुल एवं सड़कें, लोक निर्माण विभाग के बड़े निर्माण, सरकारी भवन तथा निजी प्रोजेक्ट जारी रहेंगे।

    − दूध, सब्जी, दवा जैसी मूलभूत सुविधाएं जारी रहेंगी।