Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ऐसी जिंदगी से क्या फायदा, इससे तो मरना ही बेहतर..

    By JagranEdited By:
    Updated: Tue, 21 Aug 2018 11:41 AM (IST)

    पति के लगातार नशे में डूबे में रहने के कारण विवाहिता ने लगा ली फांसी। परिजनों ने लगाया दहेज उत्पीड़न का ससुरालीजनों पर आरोप। पुलिस को मौके से सुसाइड नो ...और पढ़ें

    Hero Image
    ऐसी जिंदगी से क्या फायदा, इससे तो मरना ही बेहतर..

    आगरा(जेएनएन): शिवम, मैं तुम्हे बहुत प्यार करती हूं। मुझे तुम्हारी बहुत याद आती है। क्या करूं मेरे पास सब कुछ होते हुए भी कुछ नहीं है। क्योंकि आप नशा करते हो और बंद हो जाते हो। मैं अकेली ही रहती हूं। ऐसी जिंदगी से क्या फायदा, इससे तो मरना ही अच्छा होगा। मुझसे अब आप की हालत देखी नहीं जाती। जो लोग नौकरी करते हैं वह कम से कम अपने घर बात तो कर लेते हैं। यहां तो बात भी नहीं होती। ऐसा लगता है कि आप अपने बीवी बच्चों से प्यार नहीं करते शायद। इसीलिए आप नशा करते हो..।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पांच वर्ष पहले सात फेरों से बना एक रिश्ता हर दिन सिर्फ एक आदत के चलते तार- तार होता रहा। वो इंतजार करती रही और उधर वो नशे में ही अपनी दुनिया ढूंढता रहा। आखिरकार पति की लगातार बेरुखी से क्षुब्ध विवाहिता ने यह पत्र लिखा और खुदकुशी कर ली।

    मामले के अनुसार एटा के थाना मिरहची क्षेत्र निवासी देवेंद्र उर्फ शिवम की शादी पांच साल पहले रुचि से हुई थी। वह फीरोजाबाद के थाना एका के गांव सिरसेला की रहने वाली थी। प्रॉपर्टी डीलर शिवम ने कई साल पहले सिकंदरा के प्रतीक विहार में मकान लिया था। यहां पत्नी-बच्चों और माता-पिता के साथ रहता था।

    शिवम के नशा करने की आदत से रुचि परेशान थी। रविवार रात को दंपती के बीच कहासुनी हुई थी। सोमवार की सुबह चार साल के बेटे को स्कूल भेजने के बाद रुचि खुद को कमरे में बंद कर फंदे पर झूल गई। पति और सास-ससुर शव को छोड़कर भाग गए। उन्होंने ही मृतका के मायके वालों को फोन पर खुदकुशी करने की जानकारी दी। मायके वालों ने 100 नंबर पर फोन किया।

    मायके वालों ने मौके पर पहुंचकर शव नहीं उठाने दिया। पुलिस ने किसी तरह समझाकर शव को कब्जे में लिया। इंस्पेक्टर अजय कौशल ने बताया पति आदि के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

    मृतका के परिजनों ने पति पर दहेज मांगने, मारपीट और उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है।