Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Anti Corruption: आगरा में विजिलेंस के रडार पर कई और भ्रष्टाचारी, जारी किया हेल्‍पलाइन नंबर

    By Prateek GuptaEdited By:
    Updated: Wed, 10 Nov 2021 09:50 AM (IST)

    शिकायत के बाद आगरा में 27 अक्टूबर को खंड शिक्षा अधिकारी को रंगे हाथों किया था विजिलेंस टीम ने गिरफ्तार। शिक्षा समेत कई अन्य विभागों में भ्रष्टाचार की शिकायत चल रही गोपनीय जांच। कोई भी लोकसेवक रिश्‍वत मांगे तो की जा सकती है शिकायत।

    Hero Image
    भ्रष्‍टाचार की शिकायत करने को विजिलेंस आगरा ने हेल्‍पलाइन नंबर जारी किया है।

    आगरा, जागरण संवाददाता। विजिलेंस ने करीब दो सप्ताह पहले शिक्षा विभाग के खंड शिक्षा अधिकारी को रंगे हाथों रिश्‍वत लेते दबोचा था। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। विजिलेंस के निशाने पर अभी शिक्षा समेत कई अन्य विभागों के भ्रष्टाचारी रडार पर हैं। उनके खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायत की गई है। जिसकी गोपनीय जांच कर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    विजिलेंस पांच साल के दौरान आधा दर्जन से ज्यादा भ्रष्टाचारियों को रंगे हाथों रिश्चत लेते हुए गिरफ्तार कर चुकी है। वर्ष 2020 में कोरोना वायरस संक्रमण के चलते कोई शिकायत नहीं आई थी। जबकि इस साल दस महीने में भ्रष्टाचार के आरोप में सिर्फ एक आरोपित गिरफ्तार किया गया है। शमसाबाद ब्लाक के खंड शिक्षा अधिकारी बृजराज सिंह को रिश्वत लेने के आरोप में जेल भेजा। खंड शिक्षा अधिकारी ने प्रधानाध्यापक भैरो नाथ सिंह से उनका जीपीएफ निकालने के लिए रिश्वत मांगी थी।

    सूत्रों के अनुसार विजिलेंस के रडार पर शिक्षा समेत कई विभाग के अधिकारी और कर्मचारी हैं। जिनके भ्रष्टाचार की शिकायत की गई है। विजिलेंस द्वारा इन शिकायतों की गोपनीय जांच की जा रही है। जिससे यह तस्दीक किया जा सके कि शिकायत के पीछे किसी तरह की रंजिश तो नहीं है। जिसके बाद आरोपित के खिलाफ साक्ष्य एकत्रित कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    कोई लोक सेवक रिश्‍वत मांगे तो इस नंबर पर करें फोन

    विजिलेंस मुख्यालय लखनऊ द्वारा पिछले साल भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी मुहिम को तेज करते हुए हेल्पलाइन लाइन नंबर 9454401866 जारी किया गया था। इस नंबर पर पीड़ित सुबह 10 से शाम छह बजे तक सीधे शिकायत कर सकता है। उसकी शिकायत का तत्काल परीक्षण करने के बाद शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी।विजिलेंस विभाग द्वारा शिकायतकर्ता का नाम गोपनीय रखा जाएगा।