Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Agra News: आग से करतब दिखा रहे युवक को गंवानी पड़ी जान, लोग बनाते रहे वीडियो

    By Ali AbbasEdited By: Abhishek Saxena
    Updated: Sat, 08 Oct 2022 10:21 PM (IST)

    Agra News आगरा में हुई घटना। मुंह में ज्वलनशील पदार्थ भरकर करतब दिखाने के दौरान हुआ हादसा। युवक को गंवानी पड़ी जान हादसे का वीडियो लोगों ने बनाया। युवक ने अस्पताल में तोड़ा दम। पुलिस को हादसे की जानकारी नहीं दी है।

    Hero Image
    Agra News: आगरा में करतब दिखाने के दौरान गई युवक की जान

    आगरा, जागरण संवाददाता। आगरा में सैंया के नगला बल्लू में आग से करतब दिखाते युवक को अपनी जान गंवानी पड़ी। मशाल लेकर मुंह में ज्वलनशीन पदार्थ लेकर फूंक मारने के दौरान गंभीर रूप से जल गया था।हादसे का लाइव वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया में फैल गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    महानवमी पर करतब दिखा रहा था युवक

    घटना चार अक्टूबर की रात की है। महानवमी पर सैंया के तेहरा स्थित नगला बल्लू निवासी ठाकुर वीरेंद्र सिंह के घर में देवी पंडाल सजा था। जिसमें गांव का ही जितेंद्र दीक्षित उर्फ जेडी पुत्र राधेश्याम अपने आग से करतब दिखा रहे थे। वह हाथ में मशाल लेकर नाच रहे थे। बीच-बीच में मुंह में ज्वलनशील पदार्थ भरकर उसे मशाल की ओर फूंक मार रहे थे। वहां मौजूद कुछ लोगों ने इसका अपने मोबाइल से वीडियो बना लिया।

    अस्पताल में भर्ती कराया था युवक

    करतब दिखाने के दौरान ज्वलनशील पदार्थ से उनका मुंह जल गया, जिससे वहां मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। स्वजन ने गंभीर हालत में उन्हें सदर के एक अस्पताल में भर्ती कराया। यहां गुरुवार की रात को उनकी हालत बिगड़ने पर चिकित्सकों ने दिल्ली के लिए रेफर कर दिया। उन्होंने रास्ते में दम तोड़ दिया। स्वजन ने शुक्रवार को जितेंद्र का अंतिम संस्कार कर दिया।

    आग से दिखाए करतब का वीडियो हुआ वायरल

    शनिवार को जितेंद्र द्वारा आग से दिखाए जा रहे करतब का वीडियो फैल गया। वीडियो एक मिनट 48 सेकेंड का है। जिसे कुछ लोगों ने उत्तर प्रदेश पुलिस को भी टैग किया। मामले में पुलिस का कहना है कि स्वजन ने हादसे की जानकारी नहीं दी है।