फैशन में बनाना है करियर तो 24 तक करें आवेदन, UG-PG से लेकर P.hd और आर्टिसन कोर्स में प्रवेश का मौका
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NIFT एंट्रेंस एग्जाम 2027 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 24 नवंबर तक बढ़ा दी ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।
HighLights
NIFT 2027 आवेदन की अंतिम तिथि 24 नवंबर तक बढ़ी।
यूजी, पीजी, पीएचडी पाठ्यक्रमों में प्रवेश का अवसर।
विलंब शुल्क के साथ 29 नवंबर तक आवेदन संभव।
जागरण संवाददाता, आगरा। फैशन डिजाइनिंग, टेक्सटाइल, फैशन टेक्नोलॉजी और फैशन मैनेजमेंट के क्षेत्र में करियर बनाने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए राहत की खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी एंट्रेंस एग्जामिनेशन (एनआइएफटीईई) 2027 के लिए आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ा दी है।
अब अभ्यर्थी 24 नवंबर तक आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश परीक्षा के माध्यम से राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान के विभिन्न स्नातक, परास्नातक, लेटरल एंट्री, आर्टिसन और पीएचडी कार्यक्रमों में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए प्रवेश मिलेगा।
एनटीए की ओर से ये भी कहा गया है कि जो अभ्यर्थी 24 नवंबर तक आवेदन नहीं कर पाएंगे, उन्हें विलंब शुल्क के साथ 25 से 29 नवंबर तक फॉर्म जमा करने का अवसर मिलेगा। इसके बाद आवेदन गलतियों को सुधारने के लिए 30 नवंबर से दो दिसंबर तक करेक्शन विंडो खुलेगी।
डिजाइन से लेकर मैनेजमेंट तक कोर्स
एनआईएफटी में फैशन डिजाइन, टेक्सटाइल डिजाइन, फैशन कम्युनिकेशन, फैशन टेक्नोलाजी और मैनेजमेंट से जुड़े पाठ्यक्रमों में प्रवेश के अवसर मिलते हैं। यहां स्नातक (यूजी), परास्नातक (पीजी), एनआईएफटी लेटरल एंट्री एडमिशन (एनएलईए), आर्टिसन और पीएचडी कार्यक्रमों में दाखिले के लिए परीक्षा आयोजित की जाती है। इच्छुक अभ्यर्थी अपनी शैक्षणिक योग्यता और संबंधित पाठ्यक्रम की पात्रता के अनुसार आवेदन कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें- यूपी के आगरा में 1.83 लाख लोगों का राशन रुका, ई-केवाईसी न कराने पर कार्रवाई
यह भी पढ़ें- प्रोफेसरों को हर महीने मिलेंगे एक लाख रुपये, कौन और कैसे कर सकते हैं आवेदन? जानिए डिटेल
ऐसे करें आवेदन
अभ्यर्थियों को एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर संबंधित पाठ्यक्रम का आवेदन फार्म भरना होगा। आवेदन के दौरान शैक्षणिक विवरण, फोटो, हस्ताक्षर और मांगे गए अन्य दस्तावेज अपलोड करने होंगे। निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करने के बाद फार्म भर दें और प्रिंट लेकर रखें।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।