Agra News: 50 लोगों के यमुना में बहने की अफवाह से फैली सनसनी, मौके पर भारी भीड़ उमड़ने पर पुलिस ने फटकारी लाठियां
डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी एडीएम फाइनेंस शिवांगी शुक्ला महापौर हेमलता दिवाकर के साथ ही भारी पुलिस एनडीआरएफ व फायर विभाग की टीम मौके पर पहुंची। यमुना में साढ़े तीन घंटे तक सर्च आपरेशन चलाया गया। साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ की गई। किसी भी व्यक्ति के यमुना में न बहने की बात सामने आने पर अधिकारियों ने राहत की सांस ली।

जागरण संवाददाता, आगरा। बल्केश्वर में महालक्ष्मी मंदिर की यमुना किनारे स्थित दीवार सोमवार शाम को अचानक गिर गई। दीवार गिरने के साथ ही 40 से 50 लोगों के यमुना में बहने की अफवाह पूरे शहर में फैल गई। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी आनन-फानन में मौके पर पहुंचे और एनडीआरएफ की मदद से सर्च अभियान शुरू कराया। यमुना में किसी भी व्यक्ति के गिरने का प्रमाण नहीं मिला। इसके बाद अफसरों ने राहत की सांस ली।
पुलिस ने यमुना में लोगों के बहने की बात को खारिज करते हुए तीन लोगों के मलबे में दबने से घायल होने की पुष्टि की है। जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ वहां जुट गई। पुलिस को हटाने के लिए पुलिस को लाठियां फटकारनी पड़ीं। महालक्ष्मी देवी मंदिर की यमुना किनारे स्थित दीवार सोमवार शाम सात बजे के करीब अचानक गिर गई। सोमवार को मंदिर परिसर में भीड़भाड़ अधिक थी। इस बीच 40-50 लोगों के यमुना में बहने की अफवाह पूरे शहर आग की तरह फैल गई। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल के साथ ही
डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी, एडीएम फाइनेंस शिवांगी शुक्ला, महापौर हेमलता दिवाकर के साथ ही भारी पुलिस, एनडीआरएफ व फायर विभाग की टीम मौके पर पहुंची। यमुना में साढ़े तीन घंटे तक सर्च आपरेशन चलाया गया। साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ की गई। किसी भी व्यक्ति के यमुना में न बहने की बात सामने आने पर अधिकारियों ने राहत की सांस ली। हादसे की खबर शहर में फैलते ही मौके पर जुटी लोगों की भीड़ को वहां से हटाने के लिए पुलिस को लाठियां फटकारनी पड़ीं।
पुलिस ने तीन लोगों के मलबे में दबकर चोटिल होने की बात कही है। वहीं लोगों का कहना है कि मलबे में दबकर छह लोग घायल हुए हैं। डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि यमुना में लोगों के बहने की सूचना सिर्फ अफवाह थी। तीन लोग मलबे में चोटिल हुए हैं। जो पुलिस के पहुंचने से पहले ही घर चले गए। उनका पता लगाया जा रहा है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।