विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 20, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Agra News: सुहागरात में दूध पिलाकर हुई थी फरार... 25 हजार का इनामी अधिवक्ता और लुटेरी दुल्हन गिरफ्तार

Published: Sun, 20 Jul 2025 01:08 PM (IST)

आगरा में एक लुटेरी दुल्हन और उसके साथी 25000 रुपये के इनामी अधिवक्ता जेपी उर्फ जयप्रकाश धाकरे को पुलिस ने ...और पढ़ें

Agra News: प्रस्तुतीकरण के लिए सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।
Agra News: प्रस्तुतीकरण के लिए सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।

HighLights

  1. अधिवक्ता जयप्रकाश ने इसके लिए 1.30 लाख रुपये लिए थे
  2. 25 हजार के इनाम पुलिस ने घाेषित किया था
  3. पुलिस ने कथित बुआ और फूफा और मामा को गिरफ्तार किया था

जागरण संवाददाता,आगरा। एत्माद्दौला में पांच मई को शादी की रात दूल्हा और परिवार के लोगों को दूध में नशीला पदार्थ पिलाकर घर से नकदी और गहने लेकर फरार लुटेरी दुल्हन और साजिशकर्ता 25 हजार के इनामी अधिवक्ता जेपी उर्फ जयप्रकाश धाकरे को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनसे पुलिस पूछताछ कर रही है।

पांच मई को एत्माद्दौला के सीतानगर क्षेत्र की कुसुमा देवी के पुत्र का विवाह अतिमा नाम की महिला से हुआ था। अधिवक्ता जयप्रकाश ने इसके लिए 1.30 लाख रुपये लिए थे। विवाह में अंतिमा के कथित बुआ फूफा और मामा भी शामिल हुए थे।

पूरे परिवार को दूध में दिया था नशीला पदार्थ

न्यू आगरा के नगला पदी के एक मंदिर में रस्म होने के बाद रात में दुल्हन ने पूरे परिवार को दूध में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोश कर दिया था। इसके बाद नकदी और गहने लेकर फरार हो गई थी। सीसीटीवी में एक कार से कुछ लोग उसे ले जाते दिखे थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कथित बुआ और फूफा और मामा को गिरफ्तार किया था।

इरादत नगर की थी दुल्हन

दुल्हन ने खुद को दूसरे जिले का बताया था। रविवार को पुलिस ने इरादातनगर के नगला इमली से उसे गिरफ्तार किया। जानकारी हुई कि 25 वर्षीय महिला अंतिमा का असली नाम नीलू पत्नी अमित है। उसने रुपयों के लालच में शादी कर घटना को अंजाम दिया था।

गिरफ्तारी की सूचना पर भागने वाला था अधिवक्ता

मास्टरमाइंड अधिवक्ता जयप्रकाश को नीलू के गिरफ्तार होने की सूचना मिली तो वह घर से भागने की फिराक में निकला। पुलिस ने उसे वहीं दबोच लिया। अधिवक्ता पर पुलिस ने 25 हजार का इनाम घोषित कर रखा था। 

ये भी पढ़ेंः CM Yogi Adityanath: 'कांवड़ यात्रा में उपद्रवियों से सतर्क रहें, पहचान कर पुलिस को बताएं'; मेरठ में बोले सीएम योगी