Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आवत जानि बरात बर सुनि गहगहे निसान, राम और उनके भाइयों को देखकर जनकपुर वासी पुलकित

    By JagranEdited By:
    Updated: Sun, 07 Oct 2018 06:30 AM (IST)

    आगरा: जन-जन के आराध्य प्रभु श्रीराम अनुजों सहित शनिवार सुबह बरात लेकर जनकपुरी (विजय नगर कॉलोनी)पहुंचे तो सभी नर-नारी उनके देखकर पुलकितहो गए।

    आवत जानि बरात बर सुनि गहगहे निसान, राम और उनके भाइयों को देखकर जनकपुर वासी पुलकित

    आगरा: जन-जन के आराध्य प्रभु श्रीराम अनुजों सहित शनिवार सुबह बरात लेकर जनकपुरी (विजय नगर कॉलोनी) पहुंचे तो मिथिलानगरी पुलकित हो गई। शंख ध्वनि और श्रीराम के जयघोष से माहौल गुंजायमान हो उठा। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने स्वरूपों की आरती उतारी और पुष्प वर्षा की। बैंड की धुनों पर लोग थिरकते नजर आए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रावतपाड़ा से शुक्रवार शाम शुरू हुई रघुनंदन की बरात शनिवार सुबह 9:30 बजे जनकपुरी पहुंची। यहां कलकत्ता वाली बगीची में बरात की अगवानी की गई। द्वार पर मौजूद राजा जनक (दीपक गोयल) और रानी सुनयना (ममता गोयल) ने भगवान श्रीराम और अनुजों की आरती उतारी। जनकपुरी महोत्सव कमेटी की ओर से रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। यहां कुछ देर विश्राम व जलपान के बाद 10:45 बजे वर यात्रा प्रारंभ हुई। सबसे आगे मुनि विश्वामित्र व वशिष्ठ बग्घी पर चल रहे थे। चांदी के रथ पर भगवान विष्णु और लक्ष्मी के रथ चल रहे थे। इसके बाद क्रमश: शत्रुघ्न, भरत, लक्ष्मण और भगवान श्रीराम के रथ थे। ¨रग रोड पर नवरंग भवन चौराहा और अभिनंदन चौराहा पर स्वरूपों की आरती उतारकर भोग लगाया गया। जनकपुरी भ्रमण के उपरांत स्वागत अध्यक्ष उमेशचंद्र गुप्ता के निवास पर स्वरूपों ने स्वल्पाहार लिया। राधाकृष्ण मंदिर में बने जनवासे में उन्होंने विश्राम किया। सुबह 8:30 बजे मन:कामेश्वर मंदिर पहुंचे स्वरूप

    श्रीरामबरात शुक्रवार शाम पांच बजे रावतपाड़ा से शुरू हुई थी। भगवान श्रीराम के स्वरूप रात 12:20 बजे रथ पर सवार हुए। परंपरागत शोभायात्रा मार्ग पर भ्रमण करते हुए स्वरूप सुबह 8:30 बजे मन:कामेश्वर मंदिर पहुंचे। जनकपुरी सुबह 9:30 बजे पहुंचे। जनकपुरी में भ्रमण के बाद दोपहर दो बजे स्वरूप जनवासा पहुंचे। राम ने ली झपकी, भरत का रथ पंचर

    स्वरूपों पर रात भर जागने का असर देखा गया। जनकपुरी में भ्रमण के दौरान राम के स्वरूप झपकी लेते रहे। वहीं, भरत जी का रथ पंचर हो गया, जिसके बाद उन्हें दूसरे स्वरूप के साथ जनवासा भेजा गया। ये रहे मौजूद

    विधायक जगन प्रसाद गर्ग, डॉ. डीसी गोयल, समीर चतुर्वेदी, श्रीभगवान अग्रवाल, डॉ. केके प्रूथी, संजय अग्रवाल, प्रकाश वर्मा, नरेंद्र बंसल, सुनील जैन, अतुल गुप्ता, धर्मेद्र गर्ग, अशोक गोयल, अतुल बंसल, विनोद जौहरी, अनूप जिंदल, मनीष अग्रवाल मौजूद रहे।

    comedy show banner
    comedy show banner