Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Mathura Janmashtami: भगवान कृष्ण लेने वाले हैं अवतार, मथुरा−वृंदावन में छाया उल्लास, देखिए ब्रज की जन्माष्टमी की तस्वीरें

    By Prateek GuptaEdited By:
    Updated: Fri, 19 Aug 2022 10:39 PM (IST)

    Mathura Janmashtami Celebration Pics पूरे देश में आज जन्माष्टमी का उल्लास है खास तौर पर ब्रज में उमंग कुछ ज्यादा है। देशभर से श्रद्धालु यहां जुटे हैं। हर मंदिर सजा है हर गली आने जाने वालाें से भरी है। सभी को रात 12 बजने का इंतजार है।

    Hero Image
    मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर रात 10.30 बजे इस तरह की भीड़ है। जन्मस्थान भी जगमगा रहा है।

    आगरा, जागरण संवाददाता। अजन्मे का आज अवतार है। पूरे ब्रज में छाया उल्लास है। मथुरा हो या वृंदावन, गोकुल हो या नंदगांव, गोवर्धन से लेकर बरसाना तक हर जगह लाखाें की भीड़ है। मंदिराें में घंटे और घड़ियाल की ध्वनि गूंज रही है। भीड़ का जो रेला सुबह मंदिराें में मंगला आरती से शुरू हुआ था, रात के 10 बजे है, श्रद्धालुओं की संख्या अब भी कम हीं हुई है। श्रीकृष्ण जन्मस्थान और वृंदावन में ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में खासतौर आस्था का ज्वार हिलोरे ले रहा है। जन्मस्थान पर श्री कृष्ण जन्मस्थान न्यास के महंत नृत्य गोपाल दास भगवान श्रीकृष्ण के जन्म पर अभिषेक कराएंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मथुरा के केशवदेव मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण का दुग्धाभिषेक करते महंत।

     

    राधारमण लाल मंदिर में भगवान का दुग्धाभिषेक करते पुजारी। 

    भगवान श्रीकृष्ण को पंचामृत अर्पित करते महंत। 

    बरसाना में राधारानी के दरबार में उपस्थित श्रद्धालु। 

    मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मस्थान के बाहर सुबह से इस तरह का रेला शुरू हुआ और रात तक क्रम बना हुआ है। 

     

    भगवान भरोसे सामान..जन्मस्थान के बाहर श्रद्धालु खुले में अपना सामान रखकर दर्शन करने चले गए। 

    मथुरा रेलवे स्टेशन पर सुबह से ट्रेनाें में पैर रखने को जगह नहीं मिल रही। 

    आश्रम और धर्मशालाएं फुल होने पर रात को सड़क किनारे सोते श्रद्धालु।