यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Agra News: गाइड नहीं लपके ने घुमाया अमेरिकी राजदूत को फतेहपुर सीकरी, आखिर कौन है फर्राटेदार अंग्रेजी बोलने वाला शादाब
Agra Latest News In Hindi राजदूत एरिक माइकल गार्सेटी परिवार के साथ फतेहपुर सीकरी देखने शुक्रवार को आए थे। यहां ...और पढ़ें

HighLights
- लपके ने अमेरिकी राजदूत को घुमाया था स्मारक, हिरासत में
- एसडीएम और तहसीलदार नहीं गए नायब तहसीलदार को भेज दिया
संवाद सूत्र, फतेहपुर सीकरी। अमेरिका के राजदूत को परिवार सहित फतेहपुर सीकरी स्मारक घुमाने में घोर लापरवाही सामने आई है। शनिवार को अमेरिकी राजदूत को स्मारक घुमाने वाले लपके को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। डीएम ने पूरे मामले की एडीएम प्रोटोकाल से रिपोर्ट मांगी है।
अति विशिष्ट अतिथि अमेरिका के राजदूत एरिक माइकल गार्सेटी अपने परिवार के साथ शुक्रवार दोपहर में फतेहपुर सीकरी स्मारक घूमने पहुंचे। उन्हें घुमाने के लिए एडीएम प्रोटोकाल शैरी ने एसडीएम किरावली दिव्या सिंह और तहसीलदार देवेंद्र प्रताप की ड्यूटी लगाई। मगर, ये दोनों नहीं गए। इन्होंने नायब तहसीलदार चर्चिता गौतम को भेज दिया।
गाइड नहीं लिया, लपका ने घुमाया सीकरी
अमेरिकी राजदूत को स्मारक घुमाने के लिए गाइड नहीं लिया गया, लपका शादाब से स्मारक का भ्रमण कराया। फर्राटादार अंग्रेजी बोलने वाले शादाब ने दीवान-ए-खास सहित पूरे स्मारक का भ्रमण कराया, स्मारक का इतिहास बताया। स्मारक के एप्रूव्ड गाइडों ने इस पर आपत्ति की। इसके बाद प्रशासनिक अधिकारी हरकत में आए। पुलिस ने लपका शादाब को हिरासत में ले लिया।
ये भी पढ़ेंः दरभंगा मूर्ति विसर्जन जुलूस पर पथराव करने वाले आरोपियों की धरपकड़ तेज, वॉट्सऐप ग्रुप के 7 एडमिन को तलाश रही पुलिस
शादाब का ये है कहना
शादाब का कहना है कि वह दीवान-ए-खास पार्किंग से देश-विदेश से आने वाले दिव्यांगजन, वृद्ध और दुर्बलजन को व्हीलचेयर पर बैठाकर स्मारक घुमाने फैसिलिटेटर के लिए ले जाता है। उसकी तरह से एक दर्जन युवक यह काम करते हैं। डीएम भानु चंद्र गोस्वामी ने बताया कि एडीएम प्रोटोकाल शैरी से रिपोर्ट मांगी गई है।
