Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मेट्रोमोनियल साइट पर रिश्ता, रोका फिर कुंडली दोष... लड़का पक्ष का शादी से इनकार; थाने पहुंचा लड़की का परिवार

    Updated: Sat, 23 Aug 2025 10:57 AM (IST)

    आगरा में एक मेट्रोमोनियल साइट पर तय हुए रिश्ते में रोका होने के बाद लड़के के मांगलिक निकलने पर विवाद हो गया। लड़के वालों ने शादी से इनकार कर दिया जिसके बाद लड़की वालों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। लड़के वालों ने पुलिस पर दबाव बनाने का आरोप लगाया और डीसीपी सिटी से गुहार लगाई। पुलिस अब दोनों पक्षों के बीच मध्यस्थता कराने का प्रयास कर रही है।

    Hero Image
    Agra News: प्रस्तुतीकरण के लिए सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।

    जागरण संवाददाता, आगरा। मेट्रोमोनियल साइट पर बातचीत के बाद ग्वालियर के परिवार को सदर क्षेत्र की युवती पसंद आ गई। लड़की पक्ष ने जल्द रिश्ते का दबाव बनाकर 'रोका' की रस्म करवा ली। इसी बीच लड़का पक्ष के कुंडली दिखाने पर लड़का मांगलिक और लड़की सामान्य निकली।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पंडित ने विवाह में दोष बताया। लड़का शादी करने से मना कर दिया। लड़की पक्ष ने शादी की तैयारियों पर मोटा खर्च होने की बोलकर थाने पर शिकायत कर दी। लड़का पक्ष डीसीपी सिटी के पास पहुंच गया। पुलिस अब दोनों पक्षाें को साथ बुलाकर बात करेगी।

    रोका की रस्म के बाद मांगलिक होने पर लड़का पक्ष ने किया इनकार

    पीड़ित ग्वालियर के लड़का पक्ष ने बताया कि उनके परिवार की महिला विधवा हैं। बेटा नोएडा में मल्टीनेशनल कंपनी में नौकरी करता है। मेट्रोमोनियल साइट शादी डॉट कॉम पर बेटे का प्रोफाइल बनाया था। सदर के शहीदनगर क्षेत्र की सजातीय युवती से प्रोफाइल मैच हुआ। लड़की पक्ष के लोग मिलने आ गए। मुलाकात कर बेटे के कार्यालय को देखने भी पहुंचे। दबाव बनाने पर दोनों परिवार के गिने-चुने लोगों के बीच रोका की रस्म कर दी।

    लड़की पक्ष ने थाने पर तो लड़का पक्ष ने डीसीपी सिटी से लगाई गुहार

    इसके बाद पंडित को लड़का-लड़की की कुंडली दिखाई। बेटा मांगलिक निकला और लड़की सामान्य थी। उन्होंने कुंडली का दोष बताकर लड़की पक्ष से शादी करने से मना कर दिया। लड़की पक्ष ने सवाल उठाए तो उन्होंने तीन अन्य पंडितों को कुंडली दिखाई। तीनों जगह लड़का मांगलिक ही बताया गया। उन्होंने शादी संबंध न हो पाने की बात कही। इसके बाद लड़की के पिता ने रिसार्ट बुक कर लाखों रुपये एडवांस देने का आरोप लगाया।

    अलीगढ़ में तैनात अपने दारोगा चाचा के जरिए सदर पुलिस को शिकायत कर दी। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि इसके बाद थाने का एक दारोगा बार-बार कॉल कर दबाव बनाने लगा। उन्होंने डीसीपी सिटी सोनम कुमार को पूरे मामले से अवगत कराया।

    अधिकारी के आदेश के बाद फिर किया कॉल

    पीड़ित पक्ष डीसीपी सिटी के आदेश पर थाना सदर पहुंचा। इंस्पेक्टर को पूरे मामले से अवगत कराया। इसके कुछ ही मिनटों बाद दारोगा ने लड़का पक्ष को काल करके तत्काल चौकी आने का दबाव बनाया।