Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट अनिवार्य, स्नैप-आन लाक बनाते वाहन को सुरक्षित, नहीं कराया रजिस्ट्रेशन तब इस तरह करें अप्लाई

    By Abhishek SaxenaEdited By:
    Updated: Sat, 02 Apr 2022 06:15 PM (IST)

    दो पहिया और चार पहिया वाहनों में हाईसिक्योरिटी नंबर प्लेट अनिवार्य कर दी है। कुछ नंबर अब चालान के दायरे में हैं। यदि आपने अभी तक हाईसिक्योरिटी नंबर प्लेट के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है। तो अभी करा लें।

    Hero Image
    हाईसिक्योरिटी नंबर प्लेट. आसानी से समझिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया और इसका फायदा

    आगरा, जागरण टीम। हाईसिक्योरिटी नंबर प्लेट के बिना वाहन चलाते हैं, तो उन पर जुर्माने की कार्रवाई परिवहन विभाग का प्रवर्तन दल करेगा। जुर्माना से बचने के लिए जल्द रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है। रजिस्ट्रेशन की पर्ची होने पर भी आप चालान से बच सकते हैं। आसानी से समझिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया और इसका फायदा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ऐसे कर सकते हैं आवेदन

    वाहन स्वामी निर्धारित वेबसाइट पर जाकर आनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भुगतान करने और वाहन कंपनी के डीलर को चुनने की स्वतंत्रता भी उपलब्ध है। आवेदन के 15 से 20 दिन के अंदर प्लेट तैयार हो जाती है, जिसे संबंधित डीलर से लगवा सकते हैं।

    कंपनियों का है अलग-अलग शुल्क

    निर्माणदायी संस्था हाईसिक्योरिटी नंबर प्लेट का निर्माण करती है। संस्था ने डीलर नियुक्त कर रखे हैं। वहीं वाहन कंपनियों ने इसके लिए अलग-अलग शुल्क निर्धारित कर रखा है। दोपहिया वाहनों के लिए ये शुल्क 367 से 428 रुपये तक निर्धारित है। वहीं चार पहिया वाहनों के लिए 670 से 815 रुपये तक निर्धारित हैं।

    अपनाएं ये सरल प्रक्रिया

    bookmyhsrp.com/index.aspx पर जाएं।

    − कार, स्कूटर्स, मोटरसाइकिल समेत कई अन्य वाहनों में से अपना वाहन चुनें।

    − वाहन का ब्रांड बताने के लिए कहा जाता है।

    − अपने वाहन का स्टेट चुनें।

    − बताएं वाहन प्राइवेट है या कमर्शियल है।

    − अब आपको अपने वाहन का फ्यूल टाइप चुनने का विकल्प दिया जाता है

    − अपने वाहन की बुकिंग डीटेल्स भरनी होती है।

    − ये सारी जानकारी देने के बाद एक नई विंडो खुलेगी जिसमें इसमें गाड़ी की RC और आईडी प्रूफ अपलोड करना होगा।

    − डीटेल्स अपलोड करने के बाद मोबाइल फोन पर OTP जेनरेट हो जाएगा।

    − इस प्रोसेस के आखिर में पेमेंट का विकल्प आएगा, अब पेमेंट करते ही ऑनलाइन बुकिंग की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

    प्लेट पर लगे होलोग्राम में दर्ज होता है डाटा

    हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट पर वाहन के नंबर के साथ ही प्लेट का नंबर दर्ज होता है। साथ ही एक होलोग्राम लगा होता है, जिसमें इंजन, चेसिस नंबर दर्ज होता है। इसको रीड कर वाहन की समस्त डिटेल जानी जा सकती है।

    स्नैप-आन लाक बनाते वाहन को सुरक्षित

    हाईसिक्योरिटी नंबर प्लेट में साधारण बोल्ट की जगह पर स्नैप-आन लाक लगा होता है। इसको पेचकस, प्लास से खोला नहीं जा सकता। अगर कोशिश की जाती है, तो प्लेट टूट जाती है। ऐसे में वाहन चोरी होने या नंबर प्लेट बदल अपराध करने वालों पर लगाम लगेगी। दोबारा लगवाने के लिए वाहन संबंधी सभी कागज उपलब्ध कराने होंगे। 

    comedy show banner
    comedy show banner