विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आगरा खेरिया मोड़-ईदगाह आरओबी को 90 दिन बंद करने की तैयारी, 10 करोड़ से बदलेंगे पुराने गर्डर

Published: Sun, 11 Oct 2026 01:07 PM (IST)

आगरा में खेरिया मोड़-ईदगाह रेल ओवर ब्रिज (आरओबी) को 90 दिनों के लिए बंद करने की तैयारी है ताकि 10 ...और पढ़ें

आगरा का खेरिया मोड़ आरओबी। फाइल।

आगरा का खेरिया मोड़ आरओबी। फाइल।

HighLights

  1. खेरिया मोड़-ईदगाह आरओबी 90 दिन के लिए बंद होगा।

  2. 10 करोड़ रुपये से पुराने गर्डरों को बदला जाएगा।

  3. मरम्मत से यातायात और ट्रेन संचालन प्रभावित होगा।

जागरण संवाददाता, आगरा। नई दिल्ली-आगरा रेल खंड स्थित खेरिया मोड़-ईदगाह रेल ओवर ब्रिज (आरओबी) को 90 दिन तक बंद करने की तैयारी चल रही है। रेलवे यह कार्य 10 करोड़ रुपये से कराएगा। रेल ट्रैक के ऊपर और आसपास के पुराने गर्डर को बदला जाएगा। आरओबी को बंद करने की अनुमति रेलवे ने पुलिस से मांगी है।

अधिकारियों की बैठक भी हो चुकी है। आरओबी पुराने होने के चलते गर्डर की मरम्मत पर जोर दिया गया है। भारी वाहनों पर पहले से ही रोक लगी है। पुलिस की अनुमति मिलते ही रेलवे कार्य शुरू करेगा। रेलवे टीम ने नए गर्डर मंगवा लिए हैं।
वर्ष 1970 में खेरिया मोड़-ईदगाह आरओबी 17 करोड़ रुपये से बना था। 56 साल पुराने इस आरओबी पर अब तक छह बार मरम्मत हो चुकी है।

आरओबी के दोनों तरफ की लोहे की प्लेट जर्जर हो चुकी थीं। जिसे दो माह पूर्व बदला गया। आरओबी में 32 बियरिंग और 20 गर्डर हैं। इसमें 12 गर्डर को बदला जाएगा। यह गर्डर रेल ट्रैक के ठीक ऊपर के हैं।

10 करोड़ रुपये से रेलवे की टीम पुराने गर्डर को बदलेगी

आरओबी से हर दिन दो लाख से अधिक वाहन गुजरते हैं। जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि 12 गर्डर पुराने हो गए हैं। एक बार भी इन्हें नहीं बदला गया है। ऐसे में पुराने गर्डर को बदलना पड़ेगा। इस कार्य में 90 दिनों का समय लगेगा। पुलिस से आरओबी को बंद करने की अनुमति मांगी गई है।

यह भी पढ़ें- रालोद की 'स्वाभिमान सभा' से ब्रज में सियासी जमीन मजबूत करने की तैयारी, आगरा की तीन सीटों पर नजर

यह होगा यातायात

90 दिनों तक ईदगाह आरओबी बनने से पूरा यातायात नगला छऊआ या फिर बारहखंभा होते हुए रुई की मंडी रेलवे फाटक शाहगंज से गुजारा जाएगा। शाहगंज रोड के दोनों ओर से अतिक्रमण को हटाया जाएगा। यह कार्य जल्द ही नगर निगम और पुलिस के सहयोग से चलेगा। आरओबी बंद होने का असर पांच लाख की आबादी पर पड़ेगा।

एक नजर में खेरिया मोड़ आरओबी

  • 2 लाख वाहन हर दिन खेरिया मोड़-ईदगाह आरओबी से गुजरते हैं
  • 5 लाख की आबादी सीधे तौर पर आरओबी से प्रभावित होगी
  • 10 करोड़ रुपये से गर्डर में बदलाव होगा
  • 90 दिनों तक आरओबी को बंद रखा जाएगा
  • 12 गर्डर में बदलाव किया जाएगा

ट्रेनों का संचालन भी होगा प्रभावित

नई दिल्ली-आगरा रेल खंड देश के व्यस्ततम रूट में शामिल है। इस खंड से हर दिन 350 मालगाड़ी और 300 यात्री गाड़ियां गुजरती हैं। एक लाख से अधिक यात्री हर दिन सफर करते हैं। आरओबी का गर्डर बदलने के चलते ट्रेनों का संचालन भी प्रभावित रहेगा।

यह भी पढ़ें- आगरा शिक्षक निर्वाचन में बड़ा उलटफेर: चार प्रत्याशियों ने छोड़ दिया मैदान, इस पार्टी को किया सपोर्ट

रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि गर्डर बदलने का कार्य उस दौरान किया जाएगा जब ट्रेनों की संख्या कम हो। इससे कम से कम ट्रेनों का संचालन प्रभावित होगा। इसके अलावा मेगा ब्लॉक भी लिया जाएगा।