Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'सैफई का चश्मा उतारकर आगरा से बनवाएं अखिलेश यादव', डिप्टी सीएम केशव मौर्य का सपा अध्यक्ष पर तंज

    Updated: Sun, 21 Sep 2025 01:33 PM (IST)

    उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें विकास देखने के लिए सैफई का चश्मा उतारकर आगरा के नेत्र रोग विशेषज्ञ से चश्मा बनवाना चाहिए। उन्होंने समाजवादी पार्टी को डूबता जहाज बताया और कहा कि 2047 तक उनके सत्ता में आने की कोई संभावना नहीं है। उन्होंने मतदाता सूची पुनरीक्षण का समर्थन किया और कहा कि इससे गलत नाम हटाए जाएंगे।

    Hero Image
    आगरा आए उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य। फाइल

    जागरण संवाददाता, आगरा। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि आगरा में विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं। अगर अखिलेश यादव सैफई का चश्मा उतार फेंके और आगरा के किसी नेत्र रोग से चश्मा बनवाएं तो कार्य नजर आएंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने कहा कि सपा का भविष्य अंधकार में है। सपा डूबता हुआ जहाज है। वर्ष 2047 तक सपा प्रदेश में, कांग्रेस देश में और राष्ट्रीय जनता दल बिहार में सत्ता में आने के आसार नहीं हैं। इसलिए यह मुंगेरी लाल के सपने देखना बंद कर दें। जनता डबल इंजन की सरकार को ही पसंद करेगी।

    सैफई का चश्मा उतार फेंके अखिलेश, आगरा के नेत्र रोग से बनवाएं चश्मा

    उप मुख्यमंत्री दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को आगरा पहुंचे। विकास भवन में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव तनाव में जी रहे हैं। वह सत्ता का ख्वाब न देखें। मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण को लेकर उन्होंने कहा कि एक मतदाता का नाम एक ही जगह होना चाहिए। इसमें गलत क्या है। मृतकों का नाम सूची से हटना चाहिए। पुनरीक्षण अभियान का देश विरोध नहीं कर रहा है। सत्ता पाने का ख्वाब देखने वाले लोग ही विरोध कर रहे हैं। सूची में घुसपैठियों का नाम क्यों होना चाहिए।

    कांग्रेस नहीं आएगी देश में और राष्ट्रीय जनता दल बिहार में

    डिप्टी सीएम ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के कार्यकाल को याद दिलाते हुए कहा कि एक रुपये में 85 पैसे ही नीचे तक पहुंचता था। वहीं वर्तमान में मोदी सरकार एक लाख करोड़ रुपये बेचती है। पूरे रुपये विकास कार्यों पर खर्च होते हैं। मोदी जी कहते हैं न खाऊंगा और न खाने दूंगा। उन्होंने कहा कि 22 सितंबर से जीएसटी की दरों में कमी हो जाएगी। इससे हर किसी को फायदा होगा।