कंगना रनौत ने बहन की फैमिली के साथ देखा ताजमहल, राहुल गांधी पर किया कटाक्ष- खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे
कंगना रनौत ने ताजमहल दौरे के दौरान राहुल गांधी और कांग्रेस पर निशाना साधा।

आगरा: रविवार को ताजमहल देखने के बाद अपने स्वजनों के साथ फोटो खिंचवातीं अभिनेत्री व सांसद कंगना रनौत। जागरण
HighLights
कंगना रनौत ने ताजमहल दौरे पर राहुल गांधी को घेरा।
भारतीय अर्थव्यवस्था पर राहुल के बयान को 'खिसियानी बिल्ली' कहा।
कांग्रेस को महिला आरक्षण बिल पर महिला विरोधी बताया।
जागरण संवाददाता, आगरा। ताजमहल देखने आईं सांसद व अभिनेत्री कंगना रनौत रविवार को राहुल गांधी और कांग्रेस पर हमलावर नजर आईं। भारतीय अर्थव्यवस्था पर राहुल गांधी द्वारा लगातार सवाल उठाए जाने पर उन्होंने कहा कि एशिया में सबसे आगे भारतीय इकोनमी है।
युद्ध और वैश्विक आर्थिक संकट के समय भाजपा सरकार इसे आब्जर्व कर संभाल रही है। हर दिन डेटा देखते हैं, लेकिन यह कहने की बात नहीं है। राहुल गांधी जैसा मैं हमेशा कहती हूं, खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे। खंभा नोचने का काम तो वह करेंगे ही, विपक्ष जो है।
हिमाचल प्रदेश के मंडी से सांसद कंगना रनौत दोपहर करीब तीन बजे बहन रंगोली चंदेल के परिवार के साथ ताजमहल देखने आई थीं। राहुल गांधी द्वारा भाजपा और आरएसएस को पुरुष प्रधान बताने की पोस्ट करने पर कंगना ने कहा कि भाजपा अगर पुरुष प्रधान है तो वह महिला आरक्षण बिल के लिए क्यों लड़ रही है?
अगर इन्हें महिलाओं से अधिक सहानुभूति है तो महिला आरक्षण बिल क्यों नहीं आने दे रहे हैं। इससे महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा। कितनी बार बिल लाने से मना कर रहे हैं। बहस नहीं होने देते हैं। सरकार बिल लाई तो उसे गिरा दिया, सारे देश ने देखा। कांग्रेस की सोच महिला विरोधी है।
45 मिनट से अधिक समय तक ताजमहल में रहीं
कंगना रनौत ताजमहल में 45 मिनट से अधिक समय तक रुकीं। गाइड से उन्होंने स्मारक की वास्तुकला, शाहजहां व मुमताज के इतिहास, ताजमहल के निर्माण के बारे में जानकरी की। सेंट्रल टैंक स्थित बेंच और गार्डन स्थित बेंच पर उन्होंने बहन के परिवार के साथ फोटो भी खिंचवाईं।
कंगना ने सीआईएसएफ के सुरक्षा घेरे में ताजमहल देखा। पर्यटकों में उनके नजदीक जाने की ललक दिखी, लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने स्थिति को संभाला। ताजमहल देखने के बाद वह अतुल तिवारी के कार्यालय गईं।
यह भी पढ़ें- कंगना रनौत के पुराने वीडियो को गलत कैप्शन के साथ वायरल करने पर देहरादून में केस दर्ज
यह भी पढ़ें- कंगना रनौत के खिलाफ FIR पर सियासी घमासान, जयराम का CM पर साजिश करने का आरोप; नेगी ने किया कार्रवाई का समर्थन
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।