विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कंगना रनौत के खिलाफ FIR पर गरमाई राजनीति, जयराम ठाकुर का CM पर साजिश का आरोप; बताया अभिव्यक्ति की आजादी पर हमला

By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
Published: Sat, 14 Nov 2026 01:37 PM (GMT+05:30)

कंगना रनौत के खिलाफ दर्ज एफआईआर पर हिमाचल में राजनीति गरमा गई है। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने इसे अभिव्यक्ति ...और पढ़ें

सांसद एवं बालीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत। जागरण आर्काइव

सांसद एवं बालीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत। जागरण आर्काइव

HighLights

  1. कंगना रनौत के खिलाफ एफआईआर पर हिमाचल में गरमाई राजनीति।

  2. जयराम ठाकुर ने इसे अभिव्यक्ति की आजादी पर हमला बताया।

  3. सीएम सुक्खू पर राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ साजिशों का आरोप।

जागरण संवाददाता, शिमला। सोनिया गांधी पर की गई टिप्पणी के बाद सांसद कंगना रनौत के खिलाफ दर्ज एफआईआर पर राजनीति गरमा गई है। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने हिमाचल सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में हर व्यक्ति को अपने विचार व्यक्त करने का अधिकार है। सरकार को किसी की आवाज दबाने के बजाय लोकतांत्रिक तरीके से आलोचना का जवाब देना चाहिए।

सरकार के खिलाफ विचार रखने वालों पर दर्ज हो रहे मामले

उन्होंने आरोप लगाया कि हिमाचल प्रदेश में सोशल मीडिया पर सरकार के खिलाफ विचार रखने वाले लोगों पर मामले दर्ज किए जा रहे हैं। मीडिया से जुड़े लोगों के अलावा निजी व्यक्तियों को भी निशाना बनाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि कंगना रनौत के खिलाफ की गई कार्रवाई भी इसी कड़ी का हिस्सा प्रतीत होती है। भाजपा इस कार्रवाई को उचित नहीं मानती।

अभिव्यक्ति पर कार्रवाई उचित नहीं

उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता भी सोशल मीडिया के माध्यम से सरकार की नीतियों और कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हैं। राजनीतिक दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप लोकतंत्र का हिस्सा हैं। ऐसे में विचारों की अभिव्यक्ति पर कार्रवाई करना उचित नहीं है। सरकार को आलोचना सहन करने की लोकतांत्रिक परंपरा का पालन करना चाहिए।

साजिशें करने के लिए जाने जाते हैं सीएम

जयराम ठाकुर ने सीएम सुक्खू पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री साजिशें करने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी कथित साजिशों से न तो प्रदेश का हित होता है और न ही उन लोगों का, जिन्हें इसका शिकार बनाने की कोशिश की जा रही है।

मुख्यमंत्री की ओर से सदन में जयराम ठाकुर की मौजूदगी की उम्मीद जताने संबंधी सवाल पर उन्होंने कहा कि इस विषय पर सदन के अंदर ही बात करेंगे।

यह भी पढ़ें: सोनिया गांधी की आत्मकथा पर कंगना रनौत का तीखा हमला, किताब को बताया 'सेल्फ गोल'

 

यह भी पढ़ें: हिमाचल सरकार की लॉटरी व्यवस्था शुरू करने की तैयारी तेज, 28 एटीओ सहित 5 और पद किए सृजित 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।