विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सोनिया गांधी की आत्मकथा पर कंगना रनौत का तीखा हमला, किताब को बताया 'सेल्फ गोल'

Published: Thu, 12 Nov 2026 09:50 PM (IST)

अभिनेत्री कंगना रनौत ने सोनिया गांधी की आत्मकथा को 'सेल्फ गोल' बताते हुए गांधी परिवार से जुड़े कई घटनाक्रमों पर सवाल उठाए हैं।

कंगना रनौत ने सोनिया गांधी की किताब को ‘सेल्फ गोल’ करार दिया

कंगना रनौत ने सोनिया गांधी की किताब को ‘सेल्फ गोल’ करार दिया

HighLights

  1. कंगना ने सोनिया गांधी की आत्मकथा को 'सेल्फ गोल' कहा।

  2. राजीव गांधी की हत्या, मेनका के अलग होने पर सवाल उठाए।

  3. सोनिया गांधी की संपत्ति और नागरिकता पर भी प्रश्नचिह्न।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत ने सोनिया गांधी की आत्मकथा को लेकर उन पर निशाना साधा है। उन्होंने किताब में गांधी परिवार से जुड़े घटनाक्रमों के विवरण पर सवाल उठाते हुए इसे ‘सेल्फ गोल’ करार दिया।

कंगना ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए अपनी प्रतिक्रिया साझा की। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या, मेनका गांधी के गांधी परिवार से अलग होने और सोनिया गांधी की भारतीय नागरिकता से जुड़े मुद्दों का भी जिक्र किया।

कंगना ने लिखा कि सोनिया गांधी ने अपनी आत्मकथा में बताया है कि थकान और सुस्ती के कारण वह राजीव गांधी के साथ उस दिन नहीं गई थीं, जिस दिन उनकी हत्या हुई थी। साथ ही राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें अपनी मां से ही ‘सेल्फ गोल करने का हुनर’ विरासत में मिला है।

कंगना ने अपनी अगली पोस्ट में मेनका गांधी के गांधी परिवार से अलग होने का मुद्दा उठाया। उन्होंने लिखा कि राजीव गांधी ने सोनिया गांधी के पास वापस आने के लिए एक शर्त रखी थी कि मेनका को परिवार से बाहर जाना होगा। यह मेनका के लिए भी हैरान करने वाली बात थी।

उन्होंने यह भी कहा कि संजय गांधी की मौत के बाद इसी दौरान सोनिया गांधी ने भारत में 15 साल रहने के बाद भारतीय नागरिकता लेने का फैसला किया था। कंगना ने मेनका गांधी के उस बयान का भी जिक्र किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि वह और इंदिरा गांधी, दोनों किसी तीसरे व्यक्ति की वजह से पीड़ित थीं। कंगना ने सवाल किया कि आखिर वह तीसरा व्यक्ति कौन था?

कंगना ने अपनी पोस्ट में लिखा कि 22 साल की विधवा मेनका को घर छोड़ने के लिए कह दिया गया था। सोनिया गांधी ने अपनी आत्मकथा में इसकी वजह मेनका के विपक्षी दलों के नेताओं से दोस्ती को बताया। कंगना ने इस दलील पर सवाल उठाते हुए कहा कि सभी जानते हैं कि राजीव गांधी राजनीति में आने के इच्छुक नहीं थे। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर मेनका को परिवार से बाहर करने के पीछे किसकी इच्छा थी?

स्विस बैंक खातों को लेकर लगाए आरोप

कंगना ने अपनी पोस्ट में सोनिया गांधी की संपत्ति को लेकर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने लिखा कि पूरी जिंदगी बिना एक भी पैसा कमाए वह 1991 में दुनिया की सबसे अमीर महिला कैसे बन गईं? कंगना ने आरोप लगाया कि स्विस बैंक खातों में उनके नाम पर कथित तौर पर दो अरब डालर से ज्यादा की रकम जमा थी।

कंगना ने सवाल किया कि परिवार के बाकी सदस्यों की मौत के बाद सोनिया को सहानुभूति की जरूरत वाली महिला के रूप में पेश किया जाता था, अचानक अरबपति कैसे बन गईं? उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी की आत्मकथा में इस सवाल का जवाब क्यों नहीं दिया गया है?

सोर्स- न्यूज एजेंसी IANS की रिपोर्ट के अनुसार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।