युवाओं की बल्ले-बल्ले: जर्मनी-जापान, दुबई जैसे विदेशी देशों में नौकरी का मिलेगा चांस! जल्द लगेगा जॉब फेयर
आगरा में जल्द ही एक वृहद रोजगार मेला आयोजित होगा, जिसमें जर्मनी, दुबई, शारजाह, कुवैत और जापान सहित कई विदेशी ...और पढ़ें
-1792074564037_m.webp)
सांकेतिक तस्वीर।
HighLights
आगरा में वृहद रोजगार मेले का आयोजन जल्द
जर्मनी, दुबई, जापान की विदेशी कंपनियां होंगी शामिल
दो हजार युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य
जागरण संवाददाता, आगरा। रोजगार के कई अवसर उपलब्ध कराने के लिए इस वित्तीय वर्ष का पहला वृहद रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा। खास बात यह है कि मेले में विदेशी कंपनियां भी आमंत्रित होंगी। इसके लिए जर्मनी, दुबई, शारजाह, कुवैत और जापान सहित कई देशों की कंपनियां शामिल हैं। साथ ही पोर्टल पर भी जिस भी विदेशी कंपनी को इनमें सहयोग करना है वो भी पोर्टल के माध्यम से इसमें शामिल हो सकता है। जल्द ही इसकी तिथि घोषित की जाएगी। इसका लक्ष्य करीब दो हजार युवाओं को रोजगार देना है।
दो हजार युवाओं को रोजगार दिलाने का लक्ष्य
जिला सेवायोजन अधिकारी चंद्रचूड़ दुबे ने बताया कि शासन की ओर से वृहद रोजगार मेले के आयोजन को लेकर प्रस्ताव और निर्देश मिलने के बाद इसकी तैयारी की जा रही है। रोजगार मेले में विदेशी कंपनियों को शामिल करने का उद्देश्य युवाओं का विश्व स्तर पर रोजगार देना है।
फिल्हाल जर्मनी, दुबई, शारजाह, कुवैत और जापान की कंपनियों को शामिल करने का प्रयास किया जा रहा है। तिथि घोषित होने के बाद कंपनियों की सहमति के बाद पूरा विवरण दर्ज किया जाएगा।
विधानसभा क्षेत्रवार भी लग रहे रोजगार मेले
जिले में युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए विधानसभा क्षेत्रवार रोजगार मेलों का आयोजन भी किया जा रहा है। चंद्रचूड़ दुबे ने बताया कि जिले में नौ विधानसभा क्षेत्र हैं। इनमें से एत्मादपुर, आगरा उत्तर और आगरा कैंट में मेले का आयोजन किया जा चुका है।अब बची हुई विधानसभा क्षेत्रों में मेले लगाए जाएंगे। अब वृहद रोजगार मेले के जरिए अधिक संख्या में युवाओं तक रोजगार के अवसर पहुंचाने की तैयारी है।
सात हजार को मिला रोजगार
चंद्रचूढ़ दुबे ने बताया कि जिले में सत्र 2027 में अक्टूबर माह तक करीब 27 रोजगार मेले लगाए जा चुके हैं। इनमें सात हजार युवाओं को नौकरी मिल चुकी है।
यह भी पढ़ें- सदर बाजार तक पहुंची ट्रेन, मॉल रोड पर पहली बार दौड़ी आगरा मेट्रो; 3 KM का सफल ट्रायल रन
युवाओं के लिए बहुत अच्छा अवसर है। जिनके पास डिग्री है और अनुभव नहीं है उनके लिए ये मेला बेहतर साबित होगी
हर्षवर्धन तोमर, खंदारी
इस मेले के जरिए विदेश में नौकरी के रास्ते भी खुलेंगे। वर्क फ्रॉम होम का भी अगर इसमें अवसर मिले तो और बेहतर होगा।
नंदिनी वर्मा, कालिंदी विहार
