Janmashtami 2022 News: ब्रजवासियों के लाला करेंगे 5849 वें वर्ष में प्रवेश, नोट कर लें मंदिरों का शैड्यूल
Mathura Vrindavan Janmashtami 2022 News Updates लाला के स्वागत की तैयारियां पूरी हो गई हैं। शुक्रवार सुबह से शुरू उत्सव रात एक बजे तक चलेगा। श्रीकृष्ण जन्मस्थान से लेकर अन्य प्रमुख मंदिरों में विशेष आयोजन होंगे। बांके बिहारी मंदिर में वर्ष में एक ही बार होने वाली मंगला आरती।

आगरा, विनीत मिश्र। Janmashtami 2022 आखिर वह पल आ ही गया, जिसका पूरी दुनिया को इंतजार रहता है। शुक्रवार (19 अगस्त) को मथुरा में देवकी नंदन का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। ब्रजवासियों के 'लाला' 5849वें वर्ष में प्रवेश करेंगे। श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर भी उल्लास छाया है। लाला के स्वागत की तैयारियां पूरी हो गई हैं। शुक्रवार सुबह से शुरू उत्सव रात एक बजे तक चलेगा। कान्हा के जन्म का साक्षी बनने के लिए पूरी दुनिया दीवानी है। लाखों श्रद्धालु इस पल का साक्षी बनने को व्याकुल हैं।
प्रमुख मंदिरों में आयोजन
ठा. बांकेबिहारी मंदिर:
रात 12 बजे आराध्य का पंचामृत व जड़ी-बूटियों से महाभिषेक होगा। (श्रद्धालुओं का प्रवेश बंद) 1.45 बजे रात में दर्शन के लिए पट खुलेंगे। 1.55 बजे ठाकुर जी की मंगला आरती होगी (ये वर्ष में एक बार ही होती है)। 2.00 बजे छींटा देकर पर्दा डाल दिया जाएगा। 2.00 बजे प्रात: से 5.30 बजे तक आराध्य के दर्शन होंगे।
7.45 बजे (20 अगस्त को फिर तय समय पर पट खुलेंगे) नंदोत्सव शुरू होगा।
इस्कान मंदिर
9.00 बजे रात से ठाकुर जी का पंचामृत, सहस्त्रधारा व जड़ी-बूटियों से महाभिषेक शुरू होगा, रात 12 बजे तक चलेगा। 101 किलो का केट जन्मोत्सव पर रात 12 बजे कटेगा।
प्रेममंदिर
12 बजे रात में ठाकुर जी का पंचामृत से महाभिषेक होगा। इसके बाद नंदोत्सव शुरू होगा।
राधारमण मंदिर
9.00 बजे (19 अगस्त) सुबह से यहां महाभिषेक शुरू होगा। सवामन दूध, दही, घी, शहद, गंगा व यमुना जल तथा जड़ी-बूटियों से से 12 बजे तक महाभिषेक होगा।
द्वारकाधीश मंदिर
10 बजे रात जागरण की पहली झांकी खुलेगी। 11.45 बजे ठाकुर जी के जन्म के दर्शन होंगे।
जन्मस्थान पर कार्यक्रम
11 बजे रात से श्री गणपति एवं नवगृह स्थापना पूजन आदि। 11.55 बजे तक सहस्त्रार्चन होगा।11.59 बजे प्राकट्य दर्शन के लिए पट बंद होंगे। 12 बजे से 12.05 बजे तक प्राकट्य दर्शन और आरती होगी। 12.05 बजे से 12.20 बजे तक पयोधर महाभिषेक होगा। 12.20 से 12.40 बजे तक रजत कमल पुष्प में विराजमान हो जन्माभिषेक। 12.40 बजे से श्रृंगार आरती।1.25 बजे से शयन आरती।
ट्रैफिक व्वस्था
18 अगस्त की सुबह आठ बजे से 20 अगस्त की सुबह छह बजे तक मथुरा-वृंदावन में वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
47 बैरियर वाहनों को रोकने के लिए बनाए गए हैं।
31 पार्किंग स्थल मथुरा-वृंदावन में बनाए गए हैं।3 जोन में जिले को पुलिस ने बांटा है।
16 सेक्टर में पूरे जिले को बांटा गया है।
7 हजार के करीब पुलिसकर्मी संभालेंगे व्यवस्था
तैयारी
1 मुख्य लीला मंच श्रीकृष्ण जन्मस्थान बनेगा।
17 अन्य छोटे मंच विभिन्न स्थानों के लिए बनेंगे।
450 कलाकार हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पंजाब, राजस्थान और दिल्ली से आकर लीलाओं का मंचन करेंगे।
3 घाट केसी घाट, विश्राम घाट, ठकुरानी घाट को उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद सजाएगा।
15 अन्य तिराहे और चौराहों को भी सजाया जाएगा।
19 सेल्फी पाइंट विभिन्न स्थानों पर बनाए जा रहे हैं।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।