Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Janakpuri Agra: आगरा में देखिए ऐतिहासिक श्रीरामलीला महोत्सव की रामबरात, नोट कीजिए तारीख और कार्यक्रम सूची

    By Jagran NewsEdited By: Abhishek Saxena
    Updated: Sat, 09 Sep 2023 02:38 PM (IST)

    Janakpuri Mahotsav 2023 Agra इस बार जनकपुरी का मंच श्रीराम मंदिर की तर्ज पर सजेगा। वहीं रामलीला महोत्सव में इस बार आतिशबाजी विशेष तरह की होगी। लेजर ला ...और पढ़ें

    Hero Image
    Janakpuri Agra: आगरा में देखिए ऐतिहासिक श्रीरामलीला महोत्सव की रामबरात, नोट कीजिए तारीख और कार्यक्रम सूची

    आगरा, जागरण संवाददाता। उत्तर भारत का ऐतिहासिक श्रीरामलीला महोत्सव इस बार भव्यतम होगा। 28 सितंबर को गणेश और मुकुट पूजन के साथ ही महोत्सव शुरू हो जाएगा। लीलाओं का मंचन तीन अक्टूबर से रामलीला मैदान पर किया जाएगा। 11 अक्टूबर को भव्य श्रीराम बरात निकलेगी। 28 अक्टूबर को महोत्सव संपन्न होगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कार्यक्रम पुस्तिका की जारी

    रामलीला मैदान स्थित श्रीराम-हनुमान मंदिर पर श्रीरामलीला कमेटी अध्यक्ष विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल और महामंत्री राजीव अग्रवाल समेत पूरी कार्यकारिणी ने कार्यक्रम पुस्तिका जारी की। समिति अध्यक्ष ने बताया कि श्रीरामलीला महोत्सव की शुरुआत 28 सितंबर को रावतपाड़ा, श्रीमन:कामेश्वर मंदिर स्थित लाला चन्नोमल की बारहद्वारी में श्रीगणेश व मुकुट पूजन से होगी।

    • श्रीरामचरित मानस पाठ प्रारंभ होकर 28 अक्टूबर तक चलेगा।
    • श्रीमन:कामेश्वर नाथ की मुकुट सवारी, श्रीगणेश का नगर भ्रमण और रावण की दुहाई यात्रा टीला कालीबाड़ी से व्यास मार्केट, गुड की मंडी, किनारी बाजार, रावतपाड़ा होते हुए श्रीमन:कामेश्वर मंदिर तक निकाली जाएंगी।
    • तीन अक्टूबर को नारद मोह विश्व मोहिनी लीला के साथ रामलीला मैदान में शाम 6:00 बजे से लीलाओं का मंचन प्रारंभ हो जाएगा।
    • 10 अक्टूबर को श्रीमन:कामेश्वर नाथ मंदिर से भगवान श्रीराम की वरयात्रा प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गों से होकर गुजरेगी। 100 झांकियां शामिल की जाएंगी।
    • बाहरी राज्यों से भी झांकियां आमंत्रित की जाएंगी।
    • 11 से 13 अक्टूबर तक तीन दिवसीय जनकपुरी महोत्सव संजय प्लेस में होगा। 14 अक्टूबर से रामलीला मैदान पर लीलाओं का मंचन होगा।
    • 22 अक्टूबर से कुंभकरण, मेघनाद और रावण के पुतले का दहन किया जाएगा।

    कार्यक्रम में रामकिशन अग्रवाल, भगवानदास अग्रवाल, विष्णु दयाल बंसल, विजय प्रकाश गोयल, मुकेश अग्रवाल, राहुल गौतम मौजूद रहे।

    जनक महल का भूमि पूजन दस सितंबर को 

    संजय प्लेस में सजने जा रही जनकपुरी को लेकर विकास कार्य रफ्तार पकड़ चुके हैं। संजय प्लेस चौकी के पीछे स्थित पार्किंग पर जनक महल स्थल पर सीवर डालने का कार्य पूरा हो चुका है, लेकिन आरसीसी निर्माण प्रारंभ नहीं हुआ है, जिससे जनक महल का भूमि पूजन लगातार प्रभावित हो रहा है। आयोजन समिति संभवत: 10 सितंबर को भूमि पूजन कर देगी।

    डीएम करेंगे तैयारियों की समीक्षा

    समिति अध्यक्ष मुरारी लाल अग्रवाल ने बताया कि सीवर डालने का कार्य हो चुका है, लेकिन पार्किंग स्थल की आरसीसी टूटी हुई है। इससे महल निर्माण प्रारंभ नहीं हो सकता। ऐसे में भूमि पूजन लेट हो रहा है। हम 10 सितंबर को सुबह भूमि पूजन करने की तैयारी में है। डीएम भानु चंद गोस्वामी जनकपुरी और श्रीरामलीला महोत्सव आयोजन की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। इस दौरान वह कमेटी पदाधिकारियों के साथ भी बैठक करेंगे।

    श्रीरामलीला महोत्सव के लिए कार्यक्रम पुस्तिका का विमोचन

    कार्यक्रम सूची

    • 28 सितंबर: श्रीगणेश व मुकुट पूजन, श्रीरामचरित मानस पाठ।
    • 29 सितंबर: श्रीमन:कामेश्वर नाथ की मुकुट सवारी।
    • एक अक्टूबर: श्रीगणेश जी का नगर भ्रमण।
    • दो अक्टूबर: रावण की दुहाई नगर भ्रमण।
    • तीन अक्टूबर: नारद मोह विश्व मोहिनी लीला
    • चार अक्टूबर: आकाशवाणी लीला
    • पांच अक्टूबर: श्रीराम जन्मोत्सव
    • छह अक्टूबर: सीता जन्म, विश्वामित्र का राम-लक्ष्मण को मांगना एवं ताड़का वध
    • सात अक्टूबर: अहिल्या उद्धार एवं पुष्प वाटिका लीला
    • आठ अक्टूबर: धनुष-यज्ञ एवं परशुराम संवाद
    • नौ अक्टूबर: जनकपुरी से निमंत्रण
    • 10 अक्टूबर: श्रीरामचंद्र महाराज की वरयात्रा
    • 11 और 12 अक्टूबर: बढ़हार (जनकपुरी में)
    • 13 अक्टूबर: माता सीता की विदा
    • 14 अक्टूबर: कोप भवन लीला, श्रीराम वनवास एवं केवट संवाद
    • 15 अक्टूबर: भरत मिलाप एवं जयंत का काग रूप
    • 16 अक्टूबर: सूर्पनखा के नाक-कान काटना एवं खर-दूषण वध
    • 17 अक्टूबर: सीता हरण, जटायु मिलन एवं कबंध राक्षस वध
    • 18 अक्टूबर: शबरी को नवधा भक्ति का उपदेश, श्रीराम हनुमान मिलन एवं बालि वध
    • 19 अक्टूबर: लंका दहन
    • 20 अक्टूबर: विभीषण शरण गति एवं सेतु बांधना, अंगद-रावण संवाद
    • 21 अक्टूबर: श्री लक्ष्मण शक्ति लीला
    • 22 अक्टूबर: कुंभकरण वध
    • 23 अक्टूबर: मेघनाध वध
    • 24 अक्टूबर: रावण वध (विजयदशमी)
    • 25 अक्टूबर: विभीषण का राज्याभिषेक और भरत-मिलाप नगर परिभ्रमण
    • 27 अक्टूबर: श्रीरामचंद्र का राज्याभिषेक समारोह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम
    • 28 अक्टूबर: श्रीरामचरित मानस का मास-परायण संपन्न