International Yoga Day: आगरा किला के दीवान-ए-आम में मंत्री एसपी सिंह बघेल ने किया योग अभ्यास, देखें तस्वीरें
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आगरा किला के दीवान-ए-आम में योग अभ्यास हुआ। भारत पर्यटन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय पंचायती राज राज्य मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल यहां मुख्य अतिथि रहे।

आगरा किला में शहर वासियों के साथ योग करते केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंहबघेल।
जागरण संवाददाता, आगरा। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस शहर भर मे उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कई स्थानों पर सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें लोगों ने शामिल होकर सूर्य नमस्कार के साथ विभिन्न आसन व योग का अभ्यास किया।
एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में मुख्य अतिथि प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री और जिला प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह के मार्गदर्शन मे योगाभ्यास और सूर्य नमस्कार किया गया।
नोडल अधिकारी के रूप में प्रमुख सचिव, व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास जनपद आगरा डा. हरिओम भी मौजूद रहे।
दैनिक जागरण के साथ लोगों ने किया योग
इसके साथ दैनिक जागरण ने पालीवाल पार्क में डॉ भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के साथ मिलकर कार्यक्रम किया, इसमे विश्वविद्यालय कुलसचिव अजय मिश्रा समेत विश्वविद्यालय अधिकारियों, शिक्षक, कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से योग और सूर्य नमस्कार किया। दयालबाग स्थित खेलगांव मे भी दैनिक जागरण के सहयोग से योग कार्यक्रम किया गया। साथ ही विभिन्न सरकारी, गैर सरकारी और निजी कार्यालयों में भी योग कार्यक्रम हुए।
सामाजिक और सांस्कृतिक संगठनों ने भी विभिन्न स्थलों पर योग करा कर लोगों को स्वस्थ्य जीवन जीने का संदेश दिया। दशहरा घाट पर ताज सुरक्षा पुलिस, पर्यटन पुलिस ने योग किया।
आगरा किला में शहर वासियों के साथ योग करते केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल।
दशहरा घाट पर योग करते पुलिस और पर्यटन पुलिसकर्मी
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।