Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    International Women's Day: India Got Talent तक पहुंचे आगरा की प्रीति के क्रेजी होपर्स, आर्थिक कसक को नहीं आने दिया आड़े

    By Tanu GuptaEdited By:
    Updated: Tue, 08 Mar 2022 01:26 PM (IST)

    International Womens Day प्रीति के कुछ करने की ललक के आड़े नहीं आई आर्थिंक कसक। इंडिया गाट टेलेट के डांस ग्रुप क्रेजी होपर्स की कमान संभाल रहीं आगरा क ...और पढ़ें

    Hero Image
    International Women's Day: इंडिया गॉट टेलेंट में स्थान बनाने वाले क्रेजी होपर्स ग्रुप के साथ प्रीति।

    आगरा, अम्बुज उपाध्याय। टीवी पर बच्चों, बड़ों को देख मन ललचाता था और वहां तक पहुंचने का जज्बा मन में जगाता था। आगरा की प्रीति के चंचल मन के साथ कदमों ने ऐसे थिरकना शुरू किया कि उनकी प्रतिभा को मान और उनको मुकाम मिलना शुरू हो गया। पारिवारिक आर्थिक कसक भी इसमें आड़े नहीं आई और वे आगे बढ़ती चली गईं। टीवी के कई रियलटी शो में मुकाम पर पहुंचने के बाद अब इंडिया गाट टेलेंट के डांस ग्रुप क्रेजी होपर्स को प्रतिस्पर्धा के लिए डांस, स्टंट सिखा तैयार किया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    घटिया आजम खां निवासी 28 वर्षीय प्रीति का डांस के प्रति बचपन से विशेष रुझान था। वह परिवार से छुपकर प्रैक्टिस करती तो कत्थक भी सीखती थीं। घरेलू महिला मां माया देवी ने बेटी के शौक को पंख दिए पर शादी, पार्टी में स्टाल लगाने वाले पिता मुन्ना सिंह नहीं माने। उनका कहना था कि ये हमारी पहुंच से बाहर है, बेटी अच्छे से पढ़ ले यही ठीक है। प्रीति के डांस के जुनून ने उन्हें रुकने नहीं दिया। वे सीखते रहीं और आस-पास के युवाओं को भी प्रेरित किया। स्थानीय स्तर की प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करते हुए खुद को तलाशा और प्रतिभा को ऊंचाइयां देती चली गई। इसके साथ ही शिक्षा पर भी ध्यान दिया और आगरा कालेज से एमए की शिक्षा प्राप्त की। जब मुकाम मिलते चले गए तो परिवार साथ हो लिया। उनके छोटा भाई मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव हैं और छोटी बहन इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही हैं। डांस की प्रतिभा दिखाने के साथ ही अपने जैसे जोश और जुनून से लवरेज युवाओं के हुनर को चचेरे भाई आकाश के साथ तराशने में वे लगीं। प्रीति का डांस ग्रुप क्रेजी होपर्स सोनी टीवी के इंडिया गोट टेलेंट पर अपना टेलेंट दिखा रहा है। इस ग्रुप की कोरियोग्राफर प्रीति और उनके चचेरे भाई आकाश हैं। हर शनिवार और रविवार को इसका प्रसारण होता है। प्रीति ने बताया कि 15 जनवरी से इसकी शुरुआत हुई थी, जिसमें उनका ग्रुप टाप 100 में से टाप 11 में आ चुका है। ग्रुप में आगरा के 23 युवा हैं, जिसमें सबसे छोटा कलाकार 10 वर्ष और सबसे बड़ा 28 वर्ष का है। ये सभी अपने हुनर का प्रदर्शन निर्णायक मंडल में मौजूद मशहूर रैपर बादशाह, अभिनेत्री किरन खेर, अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी, गायक मनोज मुंतसिर के सामने देते हैं। हर प्रस्तुति में प्रशंसा मिल रही है। यह डांस ग्रुप वर्ष 2018 में इस कांटेस्ट के फाइनलिस्ट में पहुंच गया था। उन्होंने बताया अमेरिका गोट टेलेंट में चयन हो गया था, लेकिन कोविड के कारण जा नहीं सकी थीं।

    ये हैं उपलब्धियां

    प्रीति कई प्रतियोगिताओं में विजेता रह चुकी हैं। सोनी टीवी के एंटरटेनमेंट के लिए कुछ भी करेगा, कलर्स के इंडियाज गाट टेलेंट, द बिग इंटरनेशनल सेलिब्रिटी शो एवं जी तेलुगू के हिपहाप चैम्पियनशिप में फर्स्ट प्राइज जीत चुकी है। साथ ही प्रीति के परिंदे नाम से अपना डांस ग्रुप चला रही हैं। वे कई अभिनेताओं के सामने प्रस्तुति दे चुकी हैं।