Indian Railways News: आगरा दिल्ली रेल ट्रैक है खास, गतिमान से लेकर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के ट्रायल के लिए इसलिए चुना गया ये
Indian Railways News आगरा-दिल्ली रेल ट्रैक की है विशेष अहमियत देश की पहली सेमी हाईस्पीड ट्रेन थी गतिमान। देश के व्यस्ततम रेलवे ट्रैकाें में से एक है ये। राजा की मंडी रेलवे स्टेशन से लेकर पलवल तक के बीच सबसे ज्यादा तेज गति पकड़ती हैं ट्रेन।

आगरा, जागरण संवाददाता। यूं तो दिल्ली-हावड़ा रेल ट्रैक देश के सबसे व्यस्ततम में शामिल है लेकिन आगरा-दिल्ली रेल ट्रैक भी कुछ खास है। यह ऐसा ट्रैक है जिसमें देश की पहली सेमी हाईस्पीड ट्रेन (Semi High Speed Train) गतिमान एक्सप्रेस (Gatiman Express) से लेकर वंदे भारत (Vande Bharat) का ट्रायल हुआ है। यह ट्रायल एक से दो बार हुआ है, जो पूरी तरह से सफल रहा। इसके बाद ही ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया।
बता दें वंदे भारत 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से इस ट्रैक पर दौड़ी और प्रयोग के दौरान एक गिलास में पानी भरकर रखा गया, लेकिन उच्चतम स्पीड पर भी गिलास से पानी छलका नहीं। वहीं गतिमान एक्सप्रेस इससे पहले अपने ट्रायल के दौरान 160 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ चुकी है, जबकि इसे इस समय 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पर संचालित किया जा रहा है। पलवल से लेकर आगरा में राजा की मंडी रेलवे स्टेशन तक के बीच ट्रैक बहुत मजबूत है, इसलिए हाईस्पीड ट्रेनाें के ट्रायल के लिए इसे चुना जाता है। वहीं राजा की मंडी रेलवे स्टेशन पर हल्का कर्व है, यहां आकर ट्रेनाें की स्पीड में कमी आती है।
गतिमान एक्सप्रेस (Gatiman Express)
देश की पहली सेमी हाईस्पीड ट्रेन का संचालन दिल्ली से झांसी तक शुरू हुआ था। इस ट्रेन की स्पीड 160 किमी प्रति घंटा है।
आगरा कैंट (Agra Cantt) स्टेशन है अहम
आगरा रेल मंडल में आगरा कैंट रेलवे स्टेशन अहम है। इस स्टेशन से हर दिन बीस हजार से अधिक यात्री कर दिन यात्रा करते हैं।
ट्रेनों की समयबद्धता पर ध्यान
आगरा-दिल्ली रेल रूट पर संचालित ट्रेनों की समयबद्धता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इससे यात्रियों को ट्रेन के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा। यात्रियों को होने वाली परेशानी से बचाया जा सकेगा।
यह हैं प्रमुख रेलवे स्टेशन
- आगरा कैंट (Agra Cantt)
- आगरा फोर्ट (Agra Fort)
- ईदगाह (Eidgah Station)
- राजा की मंडी (Raja ki Mandi)
- सिटी स्टेशन (Agra City Station)
- यमुना ब्रिज स्टेशन (Yamuna Bridge)
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।