शरीर में है अगर खून की कमी तो डायट में जरूर शामिल करें ये 5 सुपर फूड
खानपान का खास ख्याल रखकर अपने शरीर को भरपूर मात्रा में आयरन दे सकते है। हीमोग्लोबिन बढ़ाने के लिए नॉन वेज सी फूड हरी पत्तेदार सब्जियां ड्राई फ्रूट्स और नट्स का सेवन जरूर करना चाहिए। इन सभी से शरीर में आयरन की कमी को पूरा किया जा सकता हैं।

आगरा, जागरण संवाददाता। शरीर में हीमोग्लोबिन बनाने के लिए आयरन सबसे अहम होता है। हीमोग्लोबिन हमारे खून की कोशिकाओं में मौजूद आयरन युक्त प्रोटीन होता है जो शरीर के सभी अंगों तक ऑक्सीजन पहुंचाने का काम करता है। अगर यह प्रक्रिया सही से चलती रहेगी तो हमारा शरीर भी स्वस्थ बना रहेगा। डायटिशियन आकांक्षा गुप्ता के अनुसार खानपान का खास ख्याल रखकर अपने शरीर को भरपूर मात्रा में आयरन दे सकते है। हीमोग्लोबिन बढ़ाने के लिए नॉन वेज, सी फूड, हरी पत्तेदार सब्जियां, ड्राई फ्रूट्स और नट्स का सेवन जरूर करना चाहिए। इन सभी से शरीर में आयरन की कमी को पूरा किया जा सकता हैं।
इन पांच सुपर फूड से बढाएं हीमोग्लोबिन का स्तर
अखरोट
अखरोट की गिनती सबसे पौष्टिक नट्स में होती है। दिमाग को तेज बनाने के लिए अखरोट का सेवन बहुत लाभदायक है। अगर किसी व्यक्ति के शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी है तो वह रोजाना अखरोट का सेवन करें। एक मुट्ठी अखरोट से आपको लगभग 0.82 मिलीग्राम आयरन की प्राप्ति हो जाएगी।
पिस्ता
अधिकतर लोगों को पिस्ते का सेवन करना पसंद होता हैं। कई लोग तो नमकीन के रूप में पिसते का सेवन करते हैं। मिठाइयों में भी पिस्ते का इस्तेमाल किया जाता हैं। अगर आपके शरीर में आयरन की कमी है तो आपको पिस्ते का सेवन जरूर करना चाहिए। बता दें कि करीब एक मुट्ठी पिस्ते में 1.11 मिलीग्राम आयरन होता है। अगर आप अपने आहार में पिस्ता शामिल करते है तो आपको बहुत फायदा पहुंचेगा।
काजू
शरीर में आयरन की कमी होने पर आप काजू को अपने आहार में शामिल कर सकते है। काजू के अंदर भरपूर मात्रा में आयरन पाया जाता है। एक मुट्ठी काजू में करीब 1.89 मिलीग्राम आयरन होता हैं। अगर आपको जब भी भूख लगे तो जंक फूड की बजाय आप एक मुट्ठी काजू का सेवन कर लें। इससे आपकी भूख शांत हो जाएगी और शरीर को महत्वपूर्ण पोषक तत्व भी मिल जाएंगे।
बादाम
बादाम के अंदर अधिक मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते हैं। रोज सुबह खाली पेट भीगे हुए बादाम खाने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं। अगर आप करीब एक मुट्ठी बादाम खाते हैं तो इससे आपको 1.05 मिलीग्राम आयरन प्राप्त होगा. कई लोग बादाम का दूध और बादाम का मक्खन खाना पसंद करते हैं। आपको अपनी डाइट में बादाम को अवश्य शामिल करना चाहिए।
मूंगफली
मूंगफली का सेवन आप किसी भी तरह कर सकते हैं। यह आपके शरीर को भरपूर मात्रा में आयरन और कई पोषक तत्व भी देगी। करीब एक मुट्ठी मूंगफली से आपको 1.3 मिलीग्राम आयरन प्राप्त हो जाएगा इसलिए आप मूंगफली को अपने आहार में जरूर जोड़ें।
हीमोग्लोबिन बढ़ाने के लिए खाएं ये 5 ड्राई फ्रूट्स, सेवन से कुछ ही दिनों में दिखेगा अंतर
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।