Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Agra Master Plan 2021: ADA की लापरवाही, महायोजना-2021 को गया भूल, अब तक हुआ बस इतना ही काम

    Agra Master Plan 2021 16 साल में सिर्फ 35 फीसद हुआ है कार्य। अभी तक ताजनगरी में ही बना है जोनल पार्क। दूसरे चरण का कार्य धीमी गति से चल रहा है। तीसरे चरण की अभी तक डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट बनकर तैयार हुई है।

    By Tanu GuptaEdited By: Updated: Sun, 29 Nov 2020 03:11 PM (IST)
    Hero Image
    16 साल में सिर्फ 35 फीसद हुआ है महायाेजना 2021 में कार्य।

    आगरा, जागरण संवाददाता। जोनल पार्क बनने हों या फिर मास्टर प्लान रोड। सुनियोजित विकास को बढ़ावा देने के कार्य को लेकर आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) लापरवाह हो गया है। आगरा महायोजना-2021 को भूल गया है। 16 साल में 35 फीसद काम हुआ है। अभी तक ताजनगरी में एक ही जोनल पार्क बना है जबकि छह अन्य पार्क बनने बाकी हैं। इसी तरह से मास्टर प्लान पर जिस तरीके से कार्य होना चाहिए। वह नहीं हो रहा है। यहां तक इनर ङ्क्षरग रोड के दूसरे चरण का कार्य धीमी गति से चल रहा है। तीसरे चरण की अभी तक डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट बनकर तैयार हुई है। शहर की दूसरी महायोजना वर्ष 2004 में लागू हुई थी। यह वर्ष 2001 से 2021 तक की है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पहली महायोजना में 40 फीसद हुआ था कार्य

    शहर की पहली महायोजना वर्ष 1982 में लागू हुई थी। यह वर्ष 1980 से 2001 तक की थी। महायोजना में 40 फीसद काम हुआ था।

    महायोजना-2021 में यह नहीं हो सके कार्य

    - नेशनल हाईवे-19 को ग्वालियर हाईवे से जोडऩे के लिए इनर ङ्क्षरग रोड बन रहा है। तीन में से एक ही चरण पूरा हुआ है।

    - रुनकता में ट्रांसपोर्ट नगर-दो विकसित होना था।

    - शहर भर में चार बस अड्डे बनने थे। पुराने बस अड्डों का जीर्णोद्धार होना था।

    - सोलर एनर्जी को बढ़ावा दिया जाना चाहिए था।

    - हाईटेक पार्क की स्थापना अभी तक नहीं हुई है।

    तैयार हो रही महायोजना-2031

    प्रदेश सरकार के आदेश पर नियोजन विभाग महायोजना-2031 तैयार कर रहा है। यह महायोजना दस साल की होगी।

    - महायोजना-2021 में जो भी कार्य होने थे। अगर वह हो जाते तो शहर का विकास और भी तेजी से होता।

    संजय अग्रवाल, अध्यक्ष क्रेडई आगरा

    - महायोजना को बेहतर तरीके से लागू किया जाना चाहिए। जितने अधिक कार्य होंगे। उस क्षेत्र का विकास उतनी ही तेजी से होगा।

    शोभिक गोयल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष क्रेडई यूपी

    - महायोजना-2021 में जोनल पार्क सहित अन्य शामिल हैं। मास्टर प्लान के हिसाब से विकास कार्य होने चाहिए।

    उमेश शर्मा, पूर्व अध्यक्ष, क्रेडई आगरा

    - आगरा महायोजना-2021 पर अमल किया जा रहा है। इसे लेकर कई बार बैठकें हो चुकी हैं।

    राजेंद्र प्रसाद त्रिपाठी, सचिव एडीए