पत्नी से झगड़ा के बाद पति ने बनाया ऐसा अश्लील वीडियो, उड़ गए ससुरालवालों के होश; साइबर सेल पहुंची फैमिली
आगरा में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को बदनाम करने के लिए एआई तकनीक का इस्तेमाल किया। उसने पत्नी के चेहरे को अश्लील वीडियो में एडिट करके अपनी साली को भेज दिया। पत्नी की शिकायत पर साइबर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। पति-पत्नी के बीच 11 साल से विवाद चल रहा था जिसके कारण पति ने यह घृणित कृत्य किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जागरण संवाददाता, आगरा। Agra News: विवाह के 11 साल बाद पति-पत्नी में विवाद हो गया। पत्नी को बदनाम करने के लिए एआई तकनीक का इस्तेमाल करते हुए उसकी फोटो से चेहरा निकाल किसी अन्य महिला के अश्लील वीडियो में पेस्ट कर दिया। तैयार किया मोफ वीडियो पत्नी की बहन को भेज दिया। जानकारी के बाद पत्नी की शिकायत पर थाना साइबर में मुकदमा दर्ज किया गया है।
एसीपी हरिपर्वत से पति द्वारा साइबर क्राइम की शिकायत
पीड़िता सदर क्षेत्र की रहने वाली है। उसने एसीपी हरिपर्वत से पति द्वारा साइबर क्राइम की शिकायत की थी। बताया था कि 2014 में उसकी शादी मथुरा के निवासी युवक से हुई थी। छह माह पूर्व गृह क्लेश से परेशान होकर वह मायके में रहने लगी थी।
पति ने खुन्नस निकालते हुए बदनाम करने की साजिश रची। एक बहुत ही अश्लील वीडियो में उनका चेहरा मर्ज कर नया कृत्रिम फेक वीडियो बना लिया। वीडियो को आने नंबर से उनकी बहन के नंबर पर भेज दिया। उनके चरित्र पर गंभीर लांछन लगाने लगा। इन्हीं वजह से परिवार में विवाद होने की झूठी बात बोली।
इंटरनेट पर जांच करने पर परिवार को वीडियो के फेक होने की जानकारी मिली
वीडियो प्रसारित होने पर बदनामी के डर से उनके परिवार में लोग काफी परेशान हो गए। आरोपित लगातार धमकाता रहा। इंटरनेट पर जांच करने पर परिवार को वीडियो के फेक होने की जानकारी मिली। इसके बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत की। शिकायत पर थाना साइबर में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।