Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Agra News: रिश्तेदार ने किया पत्नी से दुष्कर्म, आहत होकर पति ने उठाया खौफनाक कदम, परिवार में मचा चीत्कार

    By Jagran NewsEdited By: Abhishek Saxena
    Updated: Mon, 02 Jun 2025 11:10 AM (IST)

    फतेहपुर सीकरी में एक महिला से उसके रिश्तेदार ने दुष्कर्म किया। इस घटना से आहत होकर महिला के पति ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के पिता ने आरोपी रिश्तेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पंचायत में आर्थिक भरपाई की बात हुई थी लेकिन आरोपी ने पैसे नहीं दिए जिसके कारण पति ने आत्महत्या कर ली।

    Hero Image
    प्रस्तुतीकरण के लिए सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।

    संसू, जागरण-फतेहपुर सीकरी/आगरा। एक गांव में राजस्थान से आए रिश्तेदार ने महिला के साथ दुष्कर्म किया गया। वारदात से पति अवसाद में आ गया और उसने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर युवक को भरतपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उसकी मृत्यु हो गई। युवक के पिता ने मुकदमा दर्ज कराया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    धौलपुर के थाना मनिया क्षेत्र में रहने वाला रिश्तेदार 28 मई की शाम फतेहपुरी सीकरी के एक गांव में आया था। रिश्तेदार ने आधी रात महिला के साथ दुष्कर्म किया। जानकारी पति को हुई तो वह अवसाद में आ गए। युवक ने 30 मई की सुबह आठ बजे जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर गंभीर हालत में भरतपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान उसी दिन दोपहर दो बजे मृत्यु हो गई।

    रिश्तेदार युवक ने घर आकर दिया वारदात को अंजाम

    पिता पप्पू की तहरीर पर आरोपित रिश्तेदार के विरुद्ध दुष्कर्म और आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।

    इंस्पेक्टर आनंद वीर सिंह का कहना है कि 29 मई को कुछ लोग आए थे। आपस के लेनदेन का मामला बताया था। कहा था कि बातचीत हो गई है। यह कहकर चले गए। युवक की मृत्यु के बाद जो तहरीर मिली है, उस आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है।

    आर्थिक भरपाई न करने पर आत्महत्या करने की चर्चा

    आरोपित मृतक के साढ़ू का बहनोई है। चर्चा है कि दुष्कर्म की वारदात के बाद 29 मई को रिश्तेदार और समाज के लोगों की बैठक हुई। सहमति बनी कि पीड़ित पक्ष मुकदमा पंजीकृत नहीं कराएगा। वहीं आरोपित पीड़िता के पति को तीन लाख रुपये आर्थिक भरपाई के रूप में देगा। 29 मई की देर शाम तक आरोपित ने तय धनराशि नहीं दी। 30 मई को पति ने आरोपित को फोन किया। कहा, मेरी पत्नी और दोनों बच्चों को तू ही ले जाना, मैं इस दुनिया से जा रहा हूं। इसके बाद उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। स्वजन ने बताया कि युवक की शादी वर्ष 2020 में हुई थी। वह मजदूरी करता था। वह अपने पीछे दो बच्चों और पत्नी को छोड़ गया है।