Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Honey Trap Case Agra: बुजुर्ग व्यक्ति को महिला ने मीठी बातों में फंसाकर किया ब्लैकमेल, वसूले लाखाें रुपये

    By Jagran NewsEdited By: Abhishek Saxena
    Updated: Mon, 29 May 2023 07:20 AM (IST)

    Honey Trap Case Agra महिला ने वृद्ध काे हनी ट्रैप में फंसाया लाखों रुपये वसूले। पाश इलाके की रहने वाली है महिला पुलिस से मिलकर की शिकायत। वसूली से परेशान वृद्ध ने स्वजन को रोकर बताई कहानी। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का दिया आश्वासन।

    Hero Image
    Honey Trap Case Agra: महिला ने वृद्ध काे हनी ट्रैप में फंसाया, लाखों रुपये वसूले

    आगरा, जागरण संवाददाता। आगरा में सदर सर्किल की पाश कालोनी में रहने वाली महिला ने एक वृद्ध को हनी ट्रैप में फंसा लिया। उन्हें कई वर्ष से ब्लैकमेल कर वसूली हो रही थी। वह बदनामी के चलते चुप थे। मन में कई बार बार खुदकुशी का विचार आया। वसूली से परेशान होकर वृद्ध ने स्वजन को सारी बात बताने का निर्णय किया। उन्हें रोते हुए पूरा मामला बताया। स्वजन ने उन्हें साहस दिया। जिसके बाद वह पुलिस से मिले।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पुलिस ने बताया कि ब्लैकमेल करने वाली महिलाओं पर भी कार्रवाई होती है, वह तहरीर दें। वृद्ध के स्वजन कार्रवाई को कानूनी सलाह ले रहे हैं।

    तीन वर्ष पहले मांगी थी महिला ने रकम

    वृद्ध ने स्वजन को बताया कि महिला ने तीन वर्ष पूर्व खुद को जरूरतमंद बताते हुए कुछ रकम मांगी थी। उसके ठाठ-बाट देख उन्होंने रुपये दे दिए। जिसके बाद उसने कई बार उनसे बड़ी रकम ली। इस दौरान उनसे घनिष्ठता बढ़ा ली। जो ब्लैकमेल करने की साजिश का हिस्सा था। जिसके बाद उनसे निरंतर वसूली की जाने लगी। वह उनका रास्ता रोकने लगी। छानबीन करने पर पता चला कि महिला का पति कोई काम नहीं करता है। वह समाज में बदनामी के चलते चुप रहे थे।

    महिला ने ब्लैकमेल करना किया शुरू

    जिससे महिला का दुस्साहस बढ़ गया।स्वजन ने वृद्ध को साहस दिया। जिसके बाद उन्होंने महिला को रकम देने से मना कर दिया। यह भी कह दिया कि अधिक परेशान किया ताे वह अपनी जान दे देंगे। स्वजन ने अपने परिचित अधिवक्ता से संपर्क किया। उन्होंने कानूनी कार्रवाई की सलाह दी। जिसके बाद वह एक पुलिस अधिकारी से मिले। उन्होंने भी अभियोग दर्ज कराने की कहा। कहा जब तक वह चुप रहेंगे ब्लैकमेल का शिकार होते रहेंगे। स्वजन ने फिलहाल कोई तहरीर नहीं दी है।

    पूर्व में वसूली में कई महिलाएं पर हो चुकी है कार्रवाई

    वसूली में पूर्व में पुलिस कई महिलाओं पर कार्रवाई कर चुकी है।

    • जुलाई 2022 में हरीपर्वत पुलिस ने अंजली नाम की महिला और दो अधिवक्ताओं को जेल भेजा था। महिला ने दुष्कर्म का अभियोग दर्ज कराया था। राजीनामा करने को पांच लाख रुपये मांग रही थी।
    • वहीं, सितंबर 2022 में जगनेर पुलिस ने धौलपुर की महिला समेत तीन लोगों को जेल भेजा था। महिला ने अनाज मंडी के व्यापारियों को हनी ट्रैप में फंसाया था। मिलने के बहाने बुलाती थी। बाद में उसके साथी वहां पहुंच जाते। आपत्तिजनक फोटो खींच कर वसूली करते थे।
    • जुलाई 2021 में एत्माद्दौला थाना क्षेत्र के रहने वाले डाक्टर उमाकांत गुप्ता हनी ट्रैप का शिकार हो गए थे। मंगला नाम की महिला ने अपने जाल में फंसाकर मित्रता की। मिलने के बहाने बाईपास पर बुलाया।उसके साथी डाक्टर को अगवा कर धौलपुर ले गए थे।