Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हॉकी खिलाड़ी युवती ने होटल में फांसी लगाकर की आत्महत्या, कमरे में पंखे पर दुपट्टे से शव लटका मिला

    Updated: Mon, 30 Sep 2024 10:05 PM (IST)

    आगरा में एक 22 वर्षीय हॉकी खिलाड़ी युवती ने ताजगंज के होटल में आत्महत्या कर ली। परिजनों ने आरोप लगाया कि आरोपी गगन ने उसका शारीरिक शोषण किया और दुष्कर ...और पढ़ें

    Hero Image
    आगरा: होटल से युवती के शव को एंबुलेंस में रखकर ले जाते पुलिस्कर्मी। जागरण

    जागरण संवाददाता, आगरा। शारीरिक शोषण की शिकार हॉकी खिलाड़ी युवती ने ताजगंज के होटल में आत्महत्या कर ली। सोमवार दोपहर खिलाड़ी युवती का होटल के कमरे में पंखे पर दुपट्टे से शव लटका मिला। 

    सदर क्षेत्र की खिलाड़ी शनिवार ने रविवार शाम को अपनी आईडी पर कमरा लिया था। परिजनों का आरोप है कि आरोपी अपने खिलाफ दर्ज दुष्कर्म के मुकदमे में समझौता करने का दबाव बना रहा था।

    यह है पूरा मामला

    सदर क्षेत्र की 22 वर्षीय युवती ने रविवार शाम पौने पांच बजे ताजनगरी फेस-प्रथम स्थित होटल स्टार ऑफ ताज में अपनी आईडी पर कमरा संख्या 204 लिया था। सोमवार दोपहर 12 बजे होटल के कर्मचारी चेक आउट के बारे में जानकारी करने कमरे पर गए। दरवाजा खटखटाने और आवाज देने पर भी नहीं खुला तो कर्मचारियों ने दूसरी चाबी से कमरा खोला। सामने पंखे पर दुपट्टे से युवती का शव लटका हुआ था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी, युवती की आईडी के आधार पर पुलिस ने परिजनों से संपर्क किया। पुलिस के साथ परिजन भी होटल पहुंच गए। कर्मचारियों ने पुलिस को बताया कि युवती से रात साढ़े आठ बजे एक युवक मिलने आया था। 

    वह लगभग एक घंटे तक युवती के पास रुका था। रात साढ़े ग्यारह बजे होटल के कर्मचारी ने युवती से खाने के बारे में पूछा तो उसने मना कर दिया था। कहा कि परिचित युवक उसके लिए खाना लेकर आया था।

    स्टेडियम में अभ्यास के लिए जाती थी बेटी

    परिजनों ने बताया कि बेटी हॉकी खिलाड़ी थी। रकाबगंज क्षेत्र के एक महाविद्यालय से इसी वर्ष एमए किया था। वह स्टेडियम में अभ्यास के लिए जाती थी। बेटी शनिवार दोपहर अलीगढ़ में आयोजित खेल प्रतियोगिता में टीम के साथ शामिल होने की कहकर निकली थी। 

    पहले भी जाती रही है, परिवार के लिए यह सामान्य बात थी। रविवार शाम को उनकी बेटी से बात हुई तो उसने बताया कि वह अलीगढ़ पहुंच गई है। परिजनों ने बुंदू कटरा के रहने वाले ट्रैवल एजेंसी संचालक गगन को बेटी की आत्महत्या का जिम्मेदार ठहराया।

    दुष्कर्म के मामले में राजीनामे का दबाव

    गगन के खिलाफ उन्होंने चार वर्ष पहले सदर थाने में छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बावजूद वह नहीं माना, बेटी को अपने जाल में फंसा उसका शारीरिक शाेषण किया। उसके विरुद्ध छह महीने पहले सदर थाने में दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। 

    पुलिस ने गगन को जेल भेजा। तीन महीने बाद वह जमानत पर आ गया। बेटी की बदनामी का हवाला देते हुए गगन और उसका परिवार राजीनामा करने का दबाव बना रहे थे, जिससे बेटी तनाव में थी।

    इंस्पेक्टर ताजगंज जसवीर सिंह ने बताया कि छानबीन में सामने आया कि युवती मुस्लिम और युवक हिंदू समाज से था। आरोपी को हिरासत में ले लिया है। युवती के भाई ने गगन के विरुद्ध तहरीर दी है, युवती को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने व धमकी देने की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है।

    यह भी पढ़ें: पति की ‘देखा देखी’ में पत्नी भी चबाने लगी गुटखा, एक रात कम पड़ गई पुड़िया तो दोनों पहुंचे थाने!

    यह भी पढ़ें: तेजी से बढ़ रहे मुसलमान, 2027 में… विवादित बयान देकर बुरे फंसे विधायक, रह चुके हैं मंत्री