Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हर बीमारी का इलाज करता है शरीर के अंदर छुपा ये डॉक्टर, जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर Agra News

    By Tanu GuptaEdited By:
    Updated: Fri, 20 Sep 2019 02:32 PM (IST)

    हारमोनी ग्रुप और दिशा किड्स किंगडम ने आयोजित की फिट इंडिया हिट इंडिया मूवमेंट पर कार्यशाला। सेल्यूलर न्यूट्रीशनिस्ट डॉक्टर एनके सिन्हा और सेल्यूलर फ़ूड एक्सपर्ट मनोज वर्मा ने दिए स

    हर बीमारी का इलाज करता है शरीर के अंदर छुपा ये डॉक्टर, जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर Agra News

    आगरा, जागरण संवाददाता।  किसी भी बीमारी का इलाज किसी दवा या डॉक्टर के पास नहीं है अगर बीमारी का इलाज कहीं ढूंढना है तो अपने शरीर के अंदर ढूंढिए। हर व्यक्ति की देह अपने अंदर एक कुशल डॉक्टर को छुपाए रहती है। वह डॉक्टर कोई और नहीं आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता है जिसे डॉक्टरी भाषा में इम्यून सिस्टम भी कहते हैं। अगर शरीर का यह सिस्टम दुरुस्त है तो शरीर का इंजन हमेशा रफ्तार से दौड़ता रहेगा। अगर इसे दुरुस्त रखना है तो अपने खान-पान पर ध्यान रखें। लोगों को न्यूट्रिशन और हेल्दी लाइफ़ स्टाइल पर यह सुझाव दिए गोरखपुर से आए सेल्यूलर न्यूट्रीशनिस्ट डॉ. एनके सिन्हा ने।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

     

    साकेत कॉलोनी शाहगंज स्थित श्रीराम मंदिर में हारमोनी ग्रुप और दिशा किड्स किंगडम द्वारा फिट इंडिया हिट इंडिया अभियान के तहत कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला का आरंभ दीप प्रज्वलन से हुआ। डॉ सिन्हा ने कहा कि आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति भारतीय संस्कृति की देन है लेकिन आधुनिक चिकित्सा की दौड़ में इस पद्धति को इसी के जनक देश ने भुला दिया था। वर्तमान में पूरी दुनिया जब आयुर्वेद की ओर आकर्षित हुई तो फिर से एक बार भारतीय समाज अपनी ही इस देन की ओर वापस आ रहा है। यह एक ऐसी चिकित्सा पद्धति है जिसके उपचार से किसी तरह का साइड इफेक्ट नहीं होता।

    आहार विशेषज्ञ मनोज वर्मा ने कार्यशाला में लाइफस्टाइल में थोड़े से बदलाव और खानपान की आदतों में सुधार कर कैंसर जैसी बीमारी से लड़ने के उपाय भी सुझाए। उन्होंने कहा कि कैंसर की कोशिकाएं सबसे ज्यादा व्यक्ति की सोच से विकसित होती हैं। यदि जीवन में सकारात्मक विचारों को अधिक से अधिक स्थान देंगे और शुद्ध भोजन को अपनी जीवन प्रणाली में शामिल करेंगे तो ऐसा कोई रोग नहीं जिसको हमारा शरीर मात ना दे सके। कार्यशाला के समापन पर दिशा किड्स किंगडम की शैल सिंह ने बताया की हारमोनी ग्रुप देशभर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अभियान फिट इंडिया हिट इंडिया को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहा है। इसके तहत देश के विभिन्न शहरों में स्वास्थ्य संबंधी कार्यशालाएं आयोजित की जा रही हैं। कार्यशाला में शालू मगन, प्रतिमा शर्मा, पूजा, अदिति पारीक, सुगंधा जैन, सुनीता शर्मा, पुष्पा कुमार, शशि व्यास, शिवांगी शर्मा, प्रीति, श्वेता आदि मौजूद रहीं। 

    comedy show banner
    comedy show banner