Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Health Tips: इम्युनिटी बढ़ानी है तो रोज सुबह खाएं भुने चने, सेहत को मिलेंगे ये 6 फायदे

    By Tanu GuptaEdited By:
    Updated: Tue, 17 May 2022 02:52 PM (IST)

    Health Tips भुने चने सुबह नाश्ते में सेवन करने से शरीर को सारे पोषक तत्व मिल जाते हैं। चने खाने से शरीर को पर्याप्त मात्रा में कार्बोहाइड्रेट प्रोटीन कैल्शियम आयरन और विटामिंस मिलते हैं। वजन कंट्रोल में रहता है साथ ही शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है।

    Hero Image
    Health Tips: भुने चने सुबह नाश्ते में सेवन करने से शरीर को सारे पोषक तत्व मिल जाते हैं।

    आगरा, जागरण संवाददाता। कहा जाता है कि सुबह का नाश्ता भाेगी जैसा, दोपहर का खाना योगी जैसा और रात का खाना भाेगी जैसा। नाश्ते में हर व्यक्ति एेसी चीजों का सेवन करना चाहिए जो कि भरपूर पोषण युक्त हो। आयुर्वेदाचार्य डॉ कविता गाेयल के अनुसार भुने चने सुबह नाश्ते में सेवन करने से शरीर को सारे पोषक तत्व मिल जाते हैं। चने खाने से शरीर को पर्याप्त मात्रा में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन और विटामिंस मिलते हैं। वजन कंट्रोल में रहता है, साथ ही शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है। खाली पेट चना खाने से पेट पूरा दिन भरा हुआ लगता है, आप पूरे दिन एनर्जेटिक महसूस कर सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    1-इम्यूनिटी बढ़ेगी

    रोज सुबह खाली पेट भुने हुए चने खाने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत बनती है। मजबूत इम्यूनिटी शरीर को तरह-तरह की बीमारियों से लड़ने में मदद करता है। अगर आप रोज चने खाएंगे, तो इसमें आप मौसमी बीमारियों से अपना बचाव कर सकते हैं। चने में मौजूद तत्व इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करते हैं।

    2-वजन कंट्रोल में रखे

    सुबह खाली पेट एक मुट्ठी भुने हुए चने खाने से आप अपने वजन को भी कंट्रोल में रख सकते हैं। अगर आप अपने मोटापे से परेशान हैं, तो सुबह-सुबह नाश्ते में भुने हुए चने खा सकते हैं। चने खाने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है, जल्दी से भूख नहीं लगती है। इससे आप ओवरइटिंग से बचते हैं और वजन कंट्रोल में रहता है।

    3-कब्ज से राहत दिलाए

    चने कब्ज से छुटकारा दिलाने में भी फायदेमंद होते हैं। आप थोड़े से चने भून लें, सुबह खाली पेट इनका सेवन करें। इससे कब्ज की समस्या में काफी हद तक आराम मिलता है। कब्ज होने पर आप कुछ दिनों तक लगातार भुने हुए चने खा सकते हैं, इससे आपको काफी लाभ मिलेगा।

    4-पाचन शक्ति बढ़ाए

    स्वस्थ रहने के लिए पाचन का दुरुस्त होना बहुत जरूरी होता है। पाचन कमजोर होने पर तरह-तरह की बीमारियों का सामना करना पड़ता है। अगर आप पाचन से जुड़ी समस्याओं को सामना कर रहे हैं, तो अपनी सुबह की डाइट में भुने हुए चने को शामिल कर सकते हैं। चना पाचन शक्ति को संतुलित करता है, दिमागी शक्ति को भी बढ़ाता है।

    5-खून साफ करे

    रोज सुबह खाली पेट भुने हुए चने खाने से शरीर में जमा सारे टॉक्सिंस आसानी से निकल जाते हैं। चना खून साफ करने में भी मदद करता है। इससे त्वचा में निखार आता है, ब्लड प्यूरीफाई होता है और खून से संबंधित समस्याएं दूर होती हैं।

    6-पुरुषों के लिए लाभकारी

    भुने हुए चने खाना पुरुषों के लिए भी लाभकारी होते हैं। रोज सुबह भुने हुए चने खाने से पुरुषों से जुड़ी निजि समस्याएं दूर होती हैं। चने खाने से स्पर्म काउंट में वृद्धि होती है, स्पर्म की गुणवत्ता में भी सुधार होता है। भुने हुए चने खाने से यौन संबंधी समस्याएं दूर होती हैं। चने पुरुषत्व में वृद्धि करते हैं।