यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 24, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Hariyali Teej पर चार घंटे अधिक दर्शन देंगे ठाकुर बांकेबिहारी, नोट कीजिए टाइमिंग
Hariyali Teej 2022 पर भक्तों को अधिक देर तक दर्शन का लाभ मिलेगा। ठाकुर बांकेबिहारीजी स्वर्ण-रजत हिंडोले में देर तक ...और पढ़ें

आगरा, जागरण टीम। Hariyali Teej पर वृंदावन में आने का प्रोग्राम बना रहे हैं और ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन के लिए जाना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। हरियाली तीज पर 31 जुलाई को ठा. बांकेबिहारी स्वर्ण-रजत हिंडोले में बैठ देर रात तक अपने भक्तों को दर्शन देंगे।
हरियाली तीज पर चार घंटे अधिक समय तक दर्शन
आम दिनों से चार घंटे अधिक समय तक ठाकुरजी के दर्शन भक्तों के लिए सुलभ रहेंगे। मंदिर में प्रवेश की एकल व्यवस्था प्रभावी रहेगी। हरियाली तीज का उत्सव वैसे तो संपूर्ण ब्रज के लिए खास है। लेकिन, वृंदावन में इसकी महिमा ही अलग है। ठा. बांकेबिहारी इस दिन स्वर्ण रजत हिंडोले में विराजमान होकर भक्तों को दर्शन देते हैं।
हरियाली तीज पर आते हैं देश-दुनिया के श्रद्धालु
यही कारण है कि एक ही दिन में दर्शन को देश-दुनिया से लाखों भक्त ठा. बांकेबिहारी मंदिर पहुंचेंगे। मंदिर में श्रद्धालुओं की सहूलियत और सुरक्षा को देखते हुए मंदिर प्रबंधन ने वन-वे रूट की व्यवस्था मंदिर के एंट्री पाइंटों, गलियों से ही शुरू लागू करने का निर्णय लिया है। जिस रास्ते से श्रद्धालुओं को मंदिर की ओर आने का मौका मिले, उस रास्ते श्रद्धालु न लौट सकें।
हरियाली तीज पर ये रहेगा दर्शन समय
- पट खुलने का समय: सुबह 7.45 बजे।
- श्रृंगार आरती: सुबह 7.55 बजे।
- राजभोग आरती: दोपहर 1.55 बजे।
- दर्शन बंद होने का समय दोपहर 2 बजे।
- सायंकालीन सेवा
- पट खुलने का समय: शाम 5 बजे।
- शयन आरती: रात 10.55 बजे।
- दर्शन बंद होने का समय: रात 11 बजे।
हरियाली तीज पर श्रद्धालुओं के मंदिर में प्रवेश की व्यवस्था एकल मार्ग की रहेगी। गेट नंबर तीन से प्रवेश करने पर चार से निकासी और दो से प्रवेश करने वालों की निकासी गेट नंबर एक से रहेगी। जूता-चप्पल विद्यापीठ और वीआइपी मार्ग पर प्रवेश करते ही उतारकर ही मंदिर की ओर आगे बढ़ें। - मुनीश शर्मा, प्रबंधक।
