Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Governor in Agra: आगरा में मार्बल हैंडीक्राफ्ट के काम को देखकर राज्यपाल हुईं मुग्ध

    By Tanu GuptaEdited By:
    Updated: Fri, 15 Jan 2021 05:06 PM (IST)

    Governor in Agra स्टोनमैन क्राफ्ट के दौरे में क्राफ्ट वर्क को बढ़ावा देने की बात कही। ओडीओपी में पच्चीकारी के साथ सभी हैंडीक्राफ्ट शामिल करने की मांग। कंपनी के प्रोडक्ट में इस्तेमाल हो रही तकनीकी व डिजाइन की सराहना की।

    Hero Image
    राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी आगरा दौरे में मार्बल हैंडीक्राफ्ट के काम को देखकर मुग्ध हो उठीं।

    आगरा, जागरण संवाददाता। आगरा को दुनिया भर में ताजमहल और मार्बल हैंडीक्राफ्ट के लिए जाना जाता है। यहां आने वाले सैलानी ताजमहल के माडल और मार्बल हैंडीक्राफ्ट के आइटम यादगार के रूप में अपने साथ ले जाना नहीं भूलते। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी आगरा दौरे में मार्बल हैंडीक्राफ्ट के काम को देखकर मुग्ध हो उठीं। उन्होंने आगरा के क्राफ्ट वर्क को बढ़ावा देने की बात कही।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राज्यपाल आनंदीबेन पटेल अपनी बेटी अनार पटेल के साथ शुक्रवार सुबह 11:15 बजे शास्त्रीपुरम के एक्सपोर्ट प्रमोशन इंडस्ट्रियल पार्क (ईपीआइपी) स्थित मैसर्स स्टोनमैन क्राफ्ट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की फैक्ट्री पहुंचीं। यहां कंपनी के निदेशक द्वय रजत अस्थाना और शिशिर अस्थाना ने उनका स्वागत किया। कंपनी के प्रोडक्ट में इस्तेमाल हो रही तकनीकी व डिजाइन की सराहना की। उन्होंने स्टोन वर्क के काम में इनले वर्क (पच्चीकारी) टेबल, बाथरूम सेट और फोटो फ्रेम देखे। जरदौजी के पैनल वर्क का काम भी उन्होंने देखा और कारीगरों के हुनर को सराहा। राज्यपाल ने यहां कदंब का पौधा लगाया। उन्होंने कंपनी द्वारा इनर रिंग रोड पर लगाए जाने वाले नए प्रोजेक्ट में हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। इसमें स्टोन व वुड हैंडीक्राफ्ट के साथ पैकेजिंग का काम होगा। दो से ढाई हजार लोगों के लिए प्रोजेक्ट से रोजगार के अवसर सृजित होंगे। राज्यपाल को कृष्ण जी की मूर्ति, मार्बल लैंप भेंट किए गए। राज्यपाल फैक्ट्री में करीब 45 मिनट तक रहीं।

    स्टोनमैन के निदेशक रजत अस्थाना ने बताया कि स्टोनमैन के लिए शुक्रवार का दिन ऐतिहासिक था। राज्यपाल को स्टोन वर्क के काम में काफी जानकारी थी। उन्होंने राज्यपाल से एक जिला-एक उत्पाद योजना में चयनित आगरा के मार्बल पच्चीकारी वर्क के साथ अन्य क्राफ्ट वर्क को शामिल करने की मांग की। जीएसटी की समस्या का निराकरण कराने की मांग की। आगरा से जाने वाले सामान को गुजरात में अधिकारी त्रुटि निकालकर रोक लेते हैं, जिससे काफी परेशानी होती है। राज्यपाल ने समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। सांसद प्रो. एसपी सिंह बघेल, डीएम प्रभु एन. सिंह, एसएसपी बबलू कुमार, हिमंका सेकिया, अभिषेक वाजपेयी आदि मौजूद रहे।

    राजभवन में रखेंगी आगरा के क्राफ्ट आइटम

    राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि आगरा के क्राफ्ट वर्क को बढ़ावा देना चाहिए। वो आगरा के क्राफ्ट वर्क के आइटम को राजभवन में भी रखना चाहेंगी, जिससे वहां आने वाले लोगों को क्राफ्ट वर्क की जानकारी मिल सके। 

    comedy show banner
    comedy show banner