आपके गैस चूल्हे के पाइप की भी होती है एक्सपायरी, खरीदते समय रखें ध्यान, चूहे भी नहीं कुतर सकते इसलिए जरूरी है आइएसआइ प्रमाणित
Gas Stove Pipe रसोई में गैस सिलेंडर के पाइप की जांच बहुत जरूरी है। बाजार से खरीदे बिना आइएसआइ पमाणित पाइप बन सकते हैं हादसों का सबब। सुरक्षा के मद्देनजर 18 से 24 महीने में पाइप को बदल देना चाहिए।

आगरा, जागरण संवाददाता। अगर आपने गैस के चूल्हे का पाइप सालों से नहीं बदला है तो यह खबर आपके लिए है। घरेलू गैस सिलेंडर और चूल्हों के वाले पाइप की भी एक्सपायरी तारीख होती है। जिन्हें 18 से 24 महीने के दौरान बदल देना चाहिए।
कम ही लोगों की इसकी जानकारी होने से लापरवाही बरतने पर हादसों की आशंका बढ़ जाती हैं। अग्नि सेवा सुरक्षा सप्ताह का समापन बुधवार को है। अग्निशमन विभाग द्वारा आग से बचाव के दौरान लोगों को जागरूक करने के दौरान गैस के पाइप को अधिकतम 24 महीने में बदलने की सलाह दी गई।
इसलिए जरूरी है आइएसआइ प्रमाणित पाइप
-एलपीजी सुरक्षा के नाम से गैस एजेंसियों पर उपलब्ध पाइप आइएसआइ प्रमाणित होता है।
-पाइप के अंदर स्टील के तारों की वायरिंग होने से वह मजबूत होते हैं।
-स्टील वायरिंग होने के चलते चूहे इन पाइप को कुतर नहीं सकते।
-गरम चीज लगने या गिरने पर पाइप पिघलते नहीं है।
-पाइप को आरी से नहीं काटा जा सकता।
-इसकी पकड़ मजबूत होती है, किसी भारी चीज पाइप पर रख जाने से वह दबता नहीं है।
-इन पाइप पर मौसम का असर नहीं होता है, यह हर मौसम में एक जैसा रहता है।
बिना आइएसआइ मार्का वाले बाजारों से खरीदे गए पाइप हादसों की आशंका को बढ़ा देते हैं। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए गैस एजेंसी से आइएसआइ मार्का पाइप ही खरीदें। - कमल सिंह गैस एजेंसी कर्मचारी
गैस चूल्हे के पाइप की एक्सपायरी होती है। उसे 18 से 24 महीने में बदल देना चाहिए। इससे हादसे की आशंका बहुत कम हो जाती है। -अमर सिंह पाल, अग्निशमन अधिकारी
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।