Move to Jagran APP

Agra News: एक रात में तीन बार लगी किशोरी की अस्मत की बोली, सामूहिक दुष्कर्म के आरोपितों की पुलिस को तलाश

Agra Crime News In Hindi आगरा में ताजगंज क्षेत्र की किशोरी को दोस्त ने धोखा देकर सौंप दिया था महिलाओं को। एक रात में तीन बार लगी थी बोली किशोरी ने शिनाख्त में आरोपिताें की बोलती की बंद।

By Jagran NewsEdited By: Abhishek SaxenaPublished: Sat, 04 Feb 2023 09:35 AM (IST)Updated: Sat, 04 Feb 2023 09:35 AM (IST)
Agra News: किशोरी की बोली लगा सामूहिक दुष्कर्म के आरोपित की तलाश

आगरा, जागरण संवाददाता। किशोरी की बोली लगा सामूहिक दुष्कर्म में शामिल तीसरे आरोपित तलाश में पुलिस की दबिश जारी है। आरोपितों ने किशोरी की एक रात में तीन बार बोली लगाई थी।फरार आरोपित के बारे में पुलिस को पता चला है कि वह कबाड़ कारोबारी है। पुलिस शुक्रवार को पीड़िता के बयान दर्ज कराएगी।

loksabha election banner

दोस्त ने दिया धोखा

ताजगंज क्षेत्र की रहने वाली किशोरी को दोस्त मोहम्मद समीर ने धोखा दे दिया था। वह घर से उसके पास आई थी। समीर उसे फरजाना और आसमा नाम की महिलाओं को सौंप आया था। दोनों ने उसे देह व्यापार रैकेट चलाने वाली मीना के हवाले कर दिया था। मीना ने उसे देह व्यापार में ढकेल दिया। पुलिस ने आरोपिताें की गिरफ्तारी के बाद किशोरी से उनकी शिनाख्त कराई। आरोपित संजीव मित्तल खुद को निर्दोष बता रहा था। पीड़िता ने उसकी बोलती बंद कर दी। किशोरी ने कहा कि झूठ मत बोलें। वह उसे टिप देकर गए थे।

तीसरे की गिरफ्तारी में पुलिस

पुलिस की छानबीन में सामने आया कि संजीव ने दो हजार और योगेश दीक्षित ने डेढ़ हजार रुपये मीना को दिए थे। योगेश और संजीव दोनों व्यापारी हैं। पुलिस उपायुक्त नगर जोन विकास कुमार ने बताया कि तीसरे आरोपित की पहचान हो गई है। वह यमुना पार का रहने वाला है। कबाड़ कारोबारी है। उसकी गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें...

आनलाइन अश्लील सामग्री बेचने पर सीबीआइ का मेरठ में छापा, एक व्यक्ति को पकड़ा, तुर्की से मिला इनपुट

सदमे में पीड़िता, कराई जा रही काउंसलिंग

दोस्ती के नाम पर धोखे की शिकार हुई किशोरी अपने साथ हुई घटना से गहरे सदमे में है। पुलिस द्वारा उसकी काउंसलिंग कराई जा रही है। जिससे कि वह इससे उबरकर नए सिरे से जीवन की शुरुआत कर सके। पुलिस किशोरी का शुक्रवार को मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज कराएगी।

डेटिंग एप पर नौकरी के लिए रखी युवती से किया दुष्कर्म

साइबर अपराध और दुष्कर्म के आरोप में जेल गए हेलो गैंग के सदस्य दिग्विजय परिहार की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उसने डेटिंग एप पर नौकरी के लिए युवती को रखा था। उसे होटल में लेकर गया। नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर दिया। युवती से दुष्कर्म किया। जिसकी वीडियो बना ली। एक वर्ष से ब्लैकमेल करके शारीरिक शोषण कर रहा था।

हरीपर्वत पुलिस ने हेलो गैंग के सदस्य दिग्विजय परिहार को दो दिन पहले धोखाधड़ी व दुष्कर्म के आरोप में जेल भेजा था। पीड़िता ने पुलिस को हेलो गैंग के बारे में कई अहम जानकारी दी हैं। बताया कि आरोपित ने कई युवतियाें को जाल में फंसा रखा है। डेटिंग एप पर उन्हें छह से सात हजार रुपये महीने नौकरी पर रखा जाता है। एप पर सुंदर युवतियाें का फर्जी प्रोफाइल के साथ फोटो डालते हैं। युवतियों की मदद से लोगों को जाल में फंसाते हैं। अश्लील वीडियो काल रिकार्ड कर जाल में फंसे लोगों से रकम वसूली जाती थी।

ये भी पढ़ें...

500 वर्ष पहले वृंदावन में गंडक नदी के शालिग्राम में प्रकटे थे राधारमण लाल जू, पढ़िए प्राकट्य की रोचक कहानी

प्रभारी निरीक्षक हरीपर्वत अरविंद कुमार ने बताया कि विवेचना में मिले साक्ष्यों को एकत्रित किया जा रहा है। आरोपित के खिलाफ जल्दी ही आरोप पत्र न्यायालय में प्रेषित किया जाएगा। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.