Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    G-20: आगरा फोर्ट और ताजमहल की एडवांस आनलाइन टिकट बुकिंग बंद, मेहमानों के स्वागत में रोशनी से नहाएंगे स्मारक

    By Jagran NewsEdited By: Abhishek Saxena
    Updated: Thu, 09 Feb 2023 10:05 AM (IST)

    Agra News जी20 के प्रतिनिधियों के लिए 10 से 12 तक होगी रोशनी। 10 को आएंगे प्रतिनिधि 13 को वापस जाएंगे। तीन शाम रोशनी से जगमगाएगा आगरा किला और अकबर का ...और पढ़ें

    Hero Image
    Agra News: आगरा फोर्ट और ताजमहल की एडवांस आनलाइन टिकट बुकिंग बंद।

    आगरा, जागरण टीम। जी20 के प्रतिनिधियों के आगरा भ्रमण को यादगार बनाने के लिए आगरा किला, अकबर का मकबरा और एत्माद्दौला पर 10 से 12 फरवरी तक रोशनी की जाएगी। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआइ) तैयारी में जुटा हुआ है।

    10 की शाम को आएंगे आगरा

    जी20 के प्रतिनिधि 10 फरवरी की शाम आगरा पहुंचेंगे। 11 को आगरा किला और 12 को ताजमहल की विजिट होगी। आम पर्यटकों के लिए 11 को किला और 12 को ताजमहल बंद रहेगा। 13 की सुबह सभी प्रतिनिधि वापस लौट जाएंगे। किला की दीवार पर अमर सिंह गेट से यमुना किनारा स्थित बंगाली बुर्ज और दिल्ली गेट की तरफ 200 मीटर लंबाई में रोशनी की जाएगी। स्मारक के अंदर अकबरी महल, जहांगीरी महल, दीवान-ए-आम को रोशन किया जाएगा। अमर सिंह गेट से दीवान-ए-आम तक फुट लाइटिंग होगी। अतिथियों का पारंपरिक स्वागत अमर सिंह गेट पर किया जाएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ये भी पढ़ें...

    Shri Krishna Janmabhoomi Case: अदालत में सुनवाई हुई पूरी, अहम है 16 फरवरी का दिन, आ सकता है निर्णय

    मकबरे में होगी लाइटिंग

    अकबर के मकबरे में प्रवेश द्वार, कांच महल और लोदी के मकबरे पर लाइटिंग की जाएगी। एत्माद्दौला के प्रवेश द्वार और यमुना किनारा स्थित बारादरी को रोशन किया जाएगा। दीवान-ए-आम में होगी प्रोजेक्शन मैपिंग: आगरा किला के दीवान-ए-आम में 11 फरवरी की शाम महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा आधा घंटे की प्रोजेक्शन मैपिंग कराई जाएगी। इसमें देश की सांस्कृतिक विरासत और भारतीय संस्कृति की विविधता को दर्शाया जाएगा।

    ये भी पढ़ें...

    Meerut बरात चढ़त में तेज रफ्तार ईको का कहर, डांस कर रहे बरातियों को कुचला, दूल्हे के तहेरे भाई सहित तीन की मौत

    आनलाइन टिकट बुकिंग कराई बंद

    अधीक्षण पुरातत्वविद् डा. राजकुमार पटेल ने बताया कि 11 फरवरी को किला और 12 को ताजमहल की एडवांस आनलाइन टिकट बुकिंग बंद कर दी गई है। किला और ताजमहल में जी20 के प्रतिनिधियों की विजिट की तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है।