विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

G 20 Summit 2023: एक क्विंटल बेढ़ई और 10 किलो पेठा से बनेगा जी-20 का लोगो, गिनीज और लिम्का बुक के लिए भेजेंगे

By Jagran NewsEdited By: Abhishek Saxena
Published: Sat, 14 Jan 2023 02:22 PM (IST)

G 20 Summit 2023 In Agra आइटीएचएम करेगा तैयार मिली प्रशासन की स्वीकृति। गिनीज और लिम्का बुक आफ रिकार्ड्स के ...और पढ़ें

G 20 Summit 2023: एक क्विंटल की बेढ़ई और 10 किलो का पेठा
G 20 Summit 2023: एक क्विंटल की बेढ़ई और 10 किलो का पेठा

आगरा, जागरण संवाददाता। जी-20 देश के प्रतिनिधिमंडल के स्वागत में शहर में एक क्विंटल की बेढ़ई और 10 किलो का पेठा तैयार किया जाएगा। यह अनोखा काम डा. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट आफ टूरिज्म एंड होटल मैनेजमेंट(आइटीएचएम) द्वारा किया जाएगा। इन दोनों कार्यों को गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड्स के लिए भी भेजा जाएगा।

फरवरी में आएंगे जी-20 देश के सदस्य

11 और 12 फरवरी को आगरा दौरे पर आ रहे जी-20 देश के प्रतिनिधिमंडल के लिए तैयारियां चल रही हैं। ब्रज की संस्कृति से पहचान कराने के लिए शहर को उसी रूप में तैयार किया जा रहा है। शहर के सौंदर्यीकरण के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक रूप से भी भागीदारी निभाने के लिए हर विभाग को जिम्मेदारी दी गई है। विश्वविद्यालय से जी-20 के समन्वयक प्रो. लवकुश मिश्रा ने आइटीएचएम द्वारा प्रस्ताव दिया।

उन्होंने सीडीओ ए. मनिकंडन की अध्यक्षता में हुई बैठक में कहा कि इस दौरान एेसा काम होना चाहिए, जिसे याद रखा जाए। ब्रज की कला, शिल्प और भोजन को प्रदर्शित किया जाए। इसके लिए एक क्विंटल की बेढ़ई, 10 किलो का पेठे का पीस और रंगीन पेठे से जी-20 का लोगो तैयार करने का प्रस्ताव रखा, जिसे स्वीकृति मिल गई। कुलपति प्रो. आशु रानी ने भी स्वीकृति प्रदान कर दी है।

10 लोगों की टीम करेगी काम

बेढ़ई के लिए 60 किलो मैदा, 20 किलो सूजी, 10 किलो उड़द की दाल, पांच किलो मसाला, सात टिन रिफाइंड इस्तेमाल होगा। बेढ़ई बेलने के लिए दो प्लाइ बिछाई जाएंगी। बेढ़ई बनाने में 10 लोगों की टीम काम करेगी। 10 किलो का पेठा बनाने के लिए 12 किलो से ज्यादा का पेठे का फल लिया जाएगा। मशीन से पेठा गोदा जाता है, लेकिन इसके लिए बड़े सुए का इस्तेमाल किया जाएगा और हाथ से गोदा जाएगा। पेठा अंगूरी होगा। बेढ़ई और पेठा बनाने की प्रक्रिया का लाइव प्रसारण इंटरनेट मीडिया पर किया जाएगा।

ये भी पढ़ें...

Meerut News: बीएएमएस की छात्रा से मदरसा संचालक ने किया दुष्कर्म, चाचा-भतीजे ने हैवानियत की बनाई वीडियो

लोगो में रंगीन पेठे का होगा इस्तेमाल

जी-20 के लोगो के लिए रंगीन पेठे इस्तेमाल किए जाएंगे। आइटीएचएम के बड़े टेबल पर फायल बिछाकर लोगो बनाया जाएगा। प्रो. लवकुश मिश्रा ने बताया कि बेढ़ई और पेठा गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड्स के लिए भेजा जाएगा। इसके अलावा लिम्का बुक आफ रिकार्ड्स में भी प्रविष्टि भेजी जाएगी। दोनों चीजें संस्थान में ही तैयार होंगी।