दिस इज रियल इंडिया... Tajmahal के पास यमुना में गिरते नाले और गंदगी देख विदेशी पर्यटक बोली
ताजमहल के पीछे यमुना नदी की गंदगी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। पोलैंड की एक महिला पर्यटक ने यमुना में गिरते नालों और गंदगी को दिखाते हुए इसे रियल इंड ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, आगरा। सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद भी यमुना में गिरते नालों की हकीकत दिखाता विदेशी महिला पर्यटक का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। 32 सेकेंड के वीडियो में पोलैंड की राजभाषा पालिश में बात कर रही विदेशी महिला पर्यटक ताजमहल के पीछे यमुना में गिरते नाले और गंदगी को दिखाते हुए कह रही है कि दिस इज रियल इंडिया, इसके बाद ताजमहल और सूर्यास्त के साथ ही यमुना में बह रहे मरे हुए जानवर को भी दिखाया है। वीडियो कब बनाया गया है इसका पता नहीं चला है।
इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहे वीडियो में ताजमहल के पीछे दशहरा घाट पर गंदगी दिखाई गइ्र है। महिला पर्यटक ने अपना मुंह कपड़े से ढक रखा है उसके पीछे अन्य विदेशी पर्यटक दिखाई दे रहे हैं।
दशहरा घाट पर पर्यटक का वीडियो, ताज और सूर्यास्त की खूबसूरती भी दिखाई
पालिश भाषा में एक दूसरा व्यक्ति महिला पर्यटक से पूछ रहा है कि कहां है ताजमहल, महिला पर्यटक उबकाई ले रही है और उल्टी रोकने की कोशिश करते हुए गंदगी वाली जगह से साफ जगह की तरफ जाते हुए दिखाई दे रही है। इसके बाद महिला पर्यटक से प्रश्न कर रहा व्यक्ति हंसते हुए पूछता है कि हमारे लिए यहां क्या है, इस पर महिला पर्यटक जवाब देती है दिस इज रियल इंडिया, वीडियो में नाला दिखाई देता है नाले का गंदा पानी यमुना में जाता दिखाई दे रहा है और नाले में भी गंदगी है।
मुंह ढककर उबकाई लेती दिख रही महिला पर्यटक
इसके बाद ताजमहल में घूमते हुए पर्यटक दिखाए गए हैं, फिर यमुना में बहता मरा जानवर दिखाया गया है। वीडियो के अंत में सूर्यास्त दिखाया गया है और उस पर लिखा है कि यहां बहुत ही खूबसूरत सूर्यास्त हाे रहा है लेकिन कूड़े के ढेर से दिख रहा है। वीडियो को देखने के बाद लोग टिप्पणी कर रहे हैं।
11 वर्ष की लिसिप्रिया का तीन वर्ष पहले वीडियो हुआ था प्रसारित
इससे पहले वर्ष 2022 में लखनऊ से एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद ताजमहल देखने आईं मणिपुर की रहने वाली लिसिप्रिया कंगूजुम ने अपने एक्स एकाउंट पर ताजमहल के पीछे दशहरा घाट पर प्लास्टिक की बोतलें और पालीथिन के ढेर के साथ पोस्टर लेखकर फोटो अपलोड किया था। पोस्टर में लिखा था बिहाइंड द ब्यूटी आफ ताजमहल इज प्लास्टिक पाल्यूशन इसके साथ दुख व्यक्त करती हुई इमौजी भी लगाई थी। इसके बाद नगर निगम ने 24 घंटे में दशहरा घाट के पीछे की गंदगी साफ कर दी थी।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।