Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Agra News: तीन जूता और एक कपड़ा फैक्ट्री में आग से लाखों का नुकसान

    By Prateek GuptaEdited By:
    Updated: Mon, 11 Apr 2022 09:45 AM (IST)

    सदर क्षेत्र में नगला पदमा में लगी थी आग। फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू किया। तब तक लाखों रुपये का माल खाक हो चुका था ...और पढ़ें

    Hero Image
    आगरा में नगला पदमा में जूता फैक्‍ट्री में सुबह जबरदस्‍त आग लगी है।

    आगरा, जागरण संवाददाता। तापमान बढ़ने के साथ शहर में फैक्ट्रियाें में आग ने तबाही मचा दी। सुबह पांच बजे से 12 बजे तक चार फैक्ट्रियों में भीषण आग लगी। सोमवार सुबह सबसे पहले सदर के नगला पदमा में जूता फैक्ट्री में लगी आग से आसपास के लोग दहशत में आ गए। आग की चपेट में एक स्टोर भी आ गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सिकंदरा क्षेत्र के इंडस्ट्रियल एरिया में सोल फैक्ट्री में लगी आग की चपेट में आकर दो कर्मचारी झुलस गए। केमिकल के ड्रम धमाके के साथ फटे और और आसमान में काला धुआं छा गया। इसके पास स्थित कपड़ा फैक्ट्री में भी आग से लाखों का नुकसान हो गया। यहां आग बुझ नहीं पाई थी, तब तक सुबह 11 बजे रुनकता क्षेत्र में हाईवे पर स्थित बंद जूता फैक्ट्री में आग लग गई। दोपहर तक दमकलकर्मियों ने चारों स्थान पर आग को काबू में कर लिया।

    आग- एक जूता फैक्ट्री में आग से मकान में दरार, दहशत में रहे लोग सदर के नगला पदमा में ग्वालियर हाईवे पर इंद्रपाल की तीन मंजिला मार्केट है। जिसे उन्होंने किराए पर उठा रखा है। भूतल पर मनोज और उनके भाई धर्मेश की जूता फैक्ट्री है। वह आनलाइन व आफलाइन शू ट्रेडिंग का कारोबार करते हैं। भूतल पर ही मनोज की कपड़े की दर्शन की बैंड की दुकान है। प्रथम तल पर सोनू चाहर का स्टोर 99 है। द्वितीय तल पर मनोज और धर्मेश के बड़े भाई रवि का जिम है।

    सोमवार की सुबह करीब सवा पांच बजे जिम में आने वाले युवकों ने फैक्ट्री से धुंआ निकलता देख इसकी जानकारी दी। फैक्ट्री मालिक व बाजार के लोगों ने अपने स्तर से आग काबू करने का प्रयास किया। तब तक लपटें तीसरे मंजिल तक पहुंच चुकी थीं। उन्होंने फैक्ट्री के प्रथम तल पर लगे स्टोर के एक हिस्से में रखे सामान को भी जला दिया। आग से फैक्ट्री के पीछे रहने वाले महेंद्र सिंह के घर में दरार आ गई। महेंद्र और फैक्ट्री के बराबर में रहने वाली ज्याेति पत्नी पवन अपने अबोध बच्चे व परिवार के लोगों को लेकर घर से बाहर निकल आईं।फैक्ट्री के प्रवेश द्वार पर विकराल लपटें निकल रही थीं।

    जिस पर फायर ब्रिगेड ने सोनू के स्टोर से फैक्ट्री में जाने वाले दो दरवाजों को खोलकर करीब तीन घंटे प्रयास के बाद आग को काबू किया। फैक्ट्री के बराबर में पोहप सिंह का टेंट का गोदाम है। उन्होंने बताया कि आग के चलते मार्केट में तीन घंटे तक दहशत की स्थिति रही।

    आग- दो चार घंटे में बुझी

    कपड़ा फैक्ट्री की आग सिकंदरा के इंडस्ट्रियल एरिया में ई-71 में मदनलाल मखीजा की जूते में इस्तेमाल होने वाला कपड़ा बनाने वाली फैक्ट्री है। सोमवार सुबह साढ़े आठ बजे फैक्ट्री में कर्मचारी पहुंचे तो अंदर से आग की लपटें उठती दिखीं। फैक्ट्री मालिक भी पहुंच गए। इसके बाद दमकल और पुलिस को सूचना दी गई। दमकलकर्मियों ने आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए। आग तृतीय तल पर लगी थी। इसलिए उसे बुझाने में मुश्किल हो रही थी।

    करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद दोपहर 12 बजे तक दमकलकर्मियों ने आग को काबू में कर लिया। आग की चपेट में आकर लाखों का माल खाक हो गया। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। मदनलाल मखीजा ने बताया कि फैक्ट्री की विद्युत सप्लाई भी बंद थी। ऐसे में आग कैसे लगी? यह समझ में नहीं आ रहा है।

    आग- तीन धमाके के साथ फटे ड्रम, दीवार तोड़कर बुझाई आग, दो झुलसे

    सिकंदरा के इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित डीएसएम सोल प्रोडक्शन प्रालि. में सुबह दस बजे कर्मचारी पहुंचे थे।कुछ कर्मचारियों ने काम शुरू कर दिया तो कुछ ड्रेस बदल रहे थे। इसी बीच फैक्ट्री में अचानक केमिकल के ड्रम में आग लग गई। उसके पास खड़े कर्मचारी राजकुमार उर्फ राजू और जितेंद्र आग के बीच फंस गए। साथी कर्मचारियों ने उन्हें आग से किसी तरह निकाला। आग की चपेट में आकर वे झुलस गए।

    दोनों को हास्पिटल भेज दिया गया। कर्मचारियों ने पानी और अग्निशमन उपकरणों से आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग और विकराल रूप में आ गई। छह दमकलों को लेकर अग्निशमन कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। मगर,तब तक आग फैक्ट्री के पीछे की ओर फैल गई। यहां केमिकल के ड्रम रखे थे। आग की लपटें उठने लगी और आसमान में काला धुआं छा गया। धमाके के साथ केमिकल के ड्रम फटने लगे।जेसीबी से दीवार तोड़कर पीछे की ओर से दमकलकर्मियों ने पानी की बौछार की, तब जाकर 12 बजे तक आग काबू में आई।

    आग- चार बंद फैक्ट्री में आग लगने से सामान हुआ खाक

    सिकंदरा क्षेत्र में हाईवे पर आरिफ अजीम की वर्क एंड ट्रेड नाम से जूता फैक्ट्री है।फैक्ट्री कुछ समय से बंद है। सुबह 11 बजे बंद फैक्ट्री में लेदर की कतरन में अचानक आग लग गई। लपटें उठते देखकर आसपास के लोगों ने जानकारी दी। इसके बाद फैक्ट्री मालिक और पुलिस मौके पर पहुंची। दमकलकर्मी भी पहुंच गए। इसके बाद आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए। करीब डेढ़ घंटे में आक पर काबू पा लिया गया।