विश्व धरोहर स्मारक और पौराणिक स्थलों की नगरी है फतेहपुर सीकरी
जिले की नौ विधानसभा सीटों में महत्वपूर्ण हैं फतेहपुर सीकरी विधानसभा क्षेत्र राज्यमंत्री चौधरी उदयभान सिंह हैं मौजूदा विधायक ...और पढ़ें

जागरण टीम, आगरा। जिले की नौ विधानसभा सीटों में से फतेहपुर सीकरी क्षेत्र मुगलिया सल्तनत की राजधानी व ब्रितानिया सरकार का मुख्य केंद्र बिंदु रहा है। राजस्थान की सीमा भरतपुर व रूपवास क्षेत्र से सटा हुआ है। पत्थर खनन का प्रमुख क्षेत्र भी है लेकिन अब पत्थर खनन बंद है। कोई प्रमुख उद्योग नहीं है। 1952 में किरावली विधानसभा क्षेत्र था। 1957 से 18वें विधानसभा चुनाव तक इसका नाम फतेहपुर सीकरी विधानसभा क्षेत्र रहा। क्षेत्र के मतदाताओं ने कई प्रत्याशियों पर खूब दुलार लुटाया। चौधरी बदन सिंह सर्वाधिक पांच बार जीते। चंपावती दो बार जीती। रघुनाथ सिंह दो बार उप गृह मंत्री रहे। चौधरी बाबूलाल दो बार जीते और स्वतंत्र प्रभार के राज्यमंत्री रहे। ठाकुर सूरजपाल सिंह दो बार चुनाव जीत चुके हैं। 2017 में चौधरी उदयभान सिंह जीते। अब सरकार में राज्यमंत्री हैं। रमेश वर्मा, बाबा विशेश्वर आनंद और चौधरी उमेश सिंह एक-एक बार विधायक बने। वर्तमान में चौधरी बाबूलाल भाजपा से, ब्रजेश चाहर रालोद-सपा गठंधन से, डा. मुकेश राजपूत बसपा से और हेमंत चाहर कांग्रेस से चुनावी मैदान में हैं। आइए जानते हैं इस क्षेत्र के प्रत्याशियों की सोच क्या है। वे क्षेत्र के विकास पर क्या राय रखते हैं। जातीय समीकरण
फतेहपुर सीकरी विधानसभा सीट पर सर्वाधिक जाट मतदाता हैं। जाट करीब एक लाख, जाटव 55 हजार, ब्राह्माण 32 हजार, लोधी 38 हजार, कुशवाहा 32 हजार, क्षत्रिय 32 हजार, मुस्लिम 18 हजार, वैश्य 15 हजार, कोली आठ हजार, वाल्मीकि 10 हजार और शेष अन्य हैं। फतेहपुर सीकरी के प्रमुख मुहल्ले व क्षेत्र
फतेहपुर सीकरी, अछनेरा व अकोला विकास खंड, हजरत सलीम चिश्ती की दरगाह, सूर साधना स्थली, रेणुका धाम, श्रृंगी ऋषि आश्रम। कुल मतदाता 355998
पुरुष मतदाता 191963
महिला मतदाता 164030
अन्य मतदाता 5 पाच साल में विधायक निधि का हिसाब
कुल मिली 9000 करोड़
कुल खर्च 8954 करोड़ फतेहपुर सीकरी विधानसभा क्षेत्र को वर्षवार आवंटन
वित्तीय वर्ष .राशि लाख में
2017.18 .20000
2018.19 .20000
2019.20 .20000
2020.21 .00000
2021.22 .30000
कुल आवंटन. 90000 लाख
शेष राशि .0954 लाख अटल आवासीय विद्यालय 1000 करोड़ के हुए विकास कार्य
विधानसभा क्षेत्र में अटल आवासीय विद्यालय का निर्माण कार्य जारी है। 300 सड़कों की मरम्मत, नया निर्माण एवं उच्चीकरण हुआ है। 200 नए हैंडपंप, 573 का रिबोर, 12 बड़ी टंकी वाली पेयजल योजनाएं, 34 नई टीटी एसपी, 93 टीटी एसपी टंकियों का रिबोर, बड़ी नहर व माइनर पर 78 पुल पुलियाओं का जीर्णोद्धार, किरावली मे 220 केबीए पतसाल में 132, डावली में 400 केवीए के विद्युत केंद्र बनाए हैं। 13 मोरी बाध के पास गोकुला जाट उद्यान में स्मारक स्थल के विकास कार्य स्वीकृत हुए। अछनेरा सीएचसी पर आक्सीजन केंद्र, फतेहपुर सीकरी सीएससी पर कोविड-19 वार्ड। सूरदास विकास परिषद के साथ पौराणिक स्थलों का जीर्णोद्धार कार्य शासन की स्वीकृति में है। 400 नए हैंडपंप व रीबोर हुए। विधायक निधि से 98 गावों में सीसी सड़क, मुख्यमंत्री त्वरित योजना से 62 गावों की सीसी सड़कए लोनिवि से 92 गावों की सीसी सड़क व 1554 सड़कों का नवीनीकरण कार्य हुआ। ये हैं पाच सवाल
जनता आखिर आपको नेता क्यों चुने
आगरा के विकास को लेकर आपका क्या विजन है। क्या कसक है। विकास की किस तस्वीर पर फख्र है। प्रदेश को लेकर आपका क्या नजरिया है।
क्षेत्र में कौन सी बड़ी समस्याएं हैं। कारण एवं समाधान क्या हैं।
अपने क्षेत्र में दल या स्वयं द्वारा किए गए दो बड़े कार्य बताएं।
आप विधायक चुने गए तो कौन से तीन प्रमुख काम करना चाहेंगे। पानी की विकराल समस्या का होगा समाधान
जवाब- मैंने 10 साल विधायकी काल व पांच साल सासद काल में जनता की सेवा की है। सड़कों का जाल बिछाया गया है। रोजगार दिलाने के प्रयास किए गए हैं।
जवाब- किरावली में स्टेडियम बनाया गया है जिसे राष्ट्रीय स्तर का बनाएंगे। प्रदेश में कानून व्यवस्था कायम है और सुदृढ़ होगी। स्कूलों के स्तर में और सुधार करवाया जाएगा।
जवाब- खेतों में सिंचाई के पानी एवं पीने के पानी व खारी पानी की विकराल समस्या है। बड़ी नहर से माइनर निकालने का प्रयास प्रधानमंत्री जल योजना में हर घर को नल परिवार को मीठा जल उपलब्ध कराया जाएगा।
जवाब- कागारौल से फतेहपुर सीकरी मोड़ तक सड़क का उच्चीकरण कराया। पदोली नहर व रेलवे लाइन पर आरओबी का निर्माण कार्य जारी है।
जवाब- सबसे पहले पानी की विकराल समस्या का समाधान होगा। स्वास्थ्य उप केंद्रों का जीर्णोद्धार एवं स्वास्थ्य सेवाओं में बदलाव कराया जाएगा। खराब सड़कों की मरम्मत कराई जाएगी।
चौधरी बाबूलाल, प्रत्याशी भाजपा अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम का होगा निर्माण
जवाब- मैं बरसों से राजनीति से जुड़ा हूं। मेरी माता व पिता अकोला के ब्लाक प्रमुख रहे हैं। विधायक बना तो क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम का निर्माण होगा अन्य समस्याओं का समाधान होगा।
जवाब- आगरा के विकास को लेकर बड़ी कसक है। नौजवान बेरोजगार हैं। किसान बेहाल हैं। वर्तमान सरकार की कोई उपलब्धि नहीं है।
जवाब- क्षेत्र में पानी की विकराल समस्या है, खेतों में छुट्टा पशुओं से भारी नुकसान होता है। दोनों समस्याओं का समाधान कराऊंगा।
जवाब- सपा की सरकार में किरावली में खेल प्रतिभाओं के लिए स्टेडियम का निर्माण हुआ है। खारी नदी में चेक डैम भी बने हैं।
जवाब- विधायक चुने जाने पर सर्वप्रथम जल संकट से मुक्ति दिलाऊंगा। खेतों की सिंचाई के लिए खारी नदी के चेक डैम का जीर्णोद्धार कराया जाएगा। टूटी सड़कों की मरम्मत कराई जाएगी।
ब्रजेश चाहर, प्रत्याशी रालोद-सपा गठबंधन लेदर पार्क बनाकर बेरोजगारी दूर करूंगा
जवाब- राजनीति में पहला कदम बढ़ाया है। आशीर्वाद मिला तो बसपा सरकार के अधूरे लेदर पार्क का निर्माण करा कर रोजगार दिलाया जाएगा।
जवाब- बसपा सरकार में काम हुए हैं। सरकार बनेगी तो विकास कार्य कराए जाएंगे। चौमा शाहपुर हाईवे से खानवा बार्डर तक हाईवे बनाया गया है।
जवाब- समूचे क्षेत्र में पानी की बड़ी समस्या है। राजस्थान की ओर से वषरें से बाढ़ का पानी नहीं आने से जलस्तर गिर गया है। बड़ी नहर से माइनर बनाई जाएगी।
जवाब- बसपा शासनकाल में टीटी हास्पिटल क्या बनी थी। जो आज बदहाल हैं। इन्हें चालू कराया जाएगा। बसपा सरकार के हैंडपंपों की री बोरिंग कराई जाएगी।
जवाब- सर्वप्रथम जल संकट का समाधान कराया जाएगा। बसपा शासन की अधूरी योजनाएं पूरी कराई जाएंगी। खेल प्रतिभाओं के लिए स्टेडियम का निर्माण भी होगा।
डा. मुकेश राजपूत, प्रत्याशी बसपा क्षेत्र में महाविद्यालय की स्थापना कराएंगे
जवाब- छात्र राजनीति से राजनीति में कदम रखा है। कार्य करने की क्षमता एवं लालसा है। मौका मिला तो खरा उतरूंगा।
जवाब- आगरा में काग्रेस की सरकारों के बाद कोई कार्य नहीं हुए हैं। किसानों, मजदूरों एवं बेरोजगारों के हित में कार्य होना चाहिए।
जवाब- पानी की विकराल समस्या दशकों पुरानी है। मौका मिला तो समाधान कराने का प्रयास करूंगा। सड़कों की मरम्मत स्कूल की समस्या का भी समाधान होगा
जवाब- क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति काग्रेस की देन है दो दशक पूर्व बिजली सप्लाई आने पर लोग कहते थे। आई गई चंपावती। गुलिस्तां टूरिस्ट कांपलेक्स भी काग्रेस की देन है।
जवाब- विधायक बनने पर प्राथमिक शिक्षा का स्तर बढ़ाया जाएगा। महाविद्यालय की स्थापना कराई जाएगी।
हेमंत चाहर, प्रत्याशी काग्रेस

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।